एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट दिग्गज बॉक्सर डिंको सिंह का निधन, खेल जगत ने दी श्रद्धाजंलि

खेल। भारत के बैंटमवेट बॉक्सर (Indian Boxer) और एशियन गेम्स (Aisan Games) के गोल्ड मेडलिस्ट (Gold medalist) डिंको सिंह (Dingko singh) का गुरुवार को निधन हो गया। डिंको सिंह लंबे समय से बीमार थे। उनका 2017 से लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था।
41 साल के डिंको सिंह पिछले साल कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि वह कोरोना से जंग जीतने में कामयाब रहे थे। जिसके बाद साल 2020 में डिंको को दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) में रेडिएशन थेरेपी दी गई थी। इसके बाद वह इंफाल लौट गए थे।
I'm deeply saddened by the demise of Shri Dingko Singh. One of the finest boxers India has ever produced, Dinko's gold medal at 1998 Bangkok Asian Games sparked the Boxing chain reaction in India. I extend my sincere condolences to the bereaved family. RIP Dinko🙏 pic.twitter.com/MCcuMbZOHM
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 10, 2021
बता दें कि, डिंको सिंह (Dingko Singh Dies) को साल 1998 में अर्जुन अवॉर्ड (Arjun Award) से सम्मानित किया गया था। उन्हें साल 2013 में पदमश्री अवॉर्ड दिया गया था। खेल मंत्री किरन रिजिजू सहित कई खिलाड़ियों ने डिंको सिंह को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। दिग्गज महिला मुक्केबाज मेरी कॉम ने डिंको सिंह को याद करते हुए कहा कि आप देश के सच्चे हीरो थे। आप हमारे बीच से भले चले गए लेकिन आपकी विरासत हमारे साथ हमेशा रहेगी।
You were a true hero of our nation. You leave but your legacy will live among us. RIP #DingkoSingh pic.twitter.com/vSbVfJG2vP
— Mary Kom OLY (@MangteC) June 10, 2021
My sincerest condolences on this loss May his life's journey & struggle forever remain a source inspiration for the upcoming generations. I pray that the bereaved family finds the strength to overcome this period of grief & mourning 🙏🏽 #dinkosingh
— Vijender Singh (@boxervijender) June 10, 2021
वहीं बॉक्सिंग से संन्यास लेने के बाद नेवी में कार्यरत डिंको सिंह (Dingko Singh) ने कोचिंग में भी अपना योगदान दिया था। डिंको सिंह 6 आर वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकॉम (MC Mary Kom) और अनुभवी एल सरिता देवी (L Sarita Devi) के प्रेरणास्रोत रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS