Asian Wrestling Championship: हरप्रीत और सचिन ने किया कमाल, भारत के लिए जीते 2 कांस्य पदक

खेल। सचिन सहरावत (Sachin Sehrawat) और हरप्रीत सिंह (Harpreet Singh) ने एक बार फिर से भारत का नाम रोशन किया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप (Asian Wrestling Championship) की ग्रीको रोमन शैली में भारत के लिए दो और कांस्य पदक जीते हैं। पहले दिन सुनील कुमार ने 87 भारवर्ग, अर्जुन हालाकुर्की ने 55 भारवर्ग और नीरज ने 63 भार वर्ग में कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया था। इस तरह 5 पदकों पर अपना कब्जा जमाने के बाद भारत ने ग्रीको रोमन में अब तक का अपना दूसरा शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि, इससे भी अच्छा प्रदर्शन भारत ने आल 2020 में किया था। उस दौरान भारत ने एक गोल्ड और 4 कांस्य पदक हासिल किए थे।
सचिन ने 67 भारवर्ग में उज्बेकिस्तान के महमूद बख्शी लोवा को मात दी। हरप्रीत सिंह (82 भारवर्ग) को पदक की कुश्ती में कतर के जफर खान से वाकओवर मिला था। 60 भारवर्ग में ज्ञानेंद्र कांस्य पदक का प्लेऑफ मैच जापान के अयाता सुजुकी से हार गए थे। 72 भारवर्ग में विकास तो क्वार्टर फाइनल से आगे ही नहीं पहुंचे। उन्हें उज्बेकिस्तान के मिरजोबेक राखमातोव ने मात दी। इसके अलावा 97 भारवर्ग में क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के पहलवान से हार गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS