Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कुश्ती टीम में बजरंग पूनिया का चयन, रवि दहिया भी आएंगे नजर

खेल। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के लिए कुश्ती की टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya) समेत दो अन्य पहलवानों को भी जगह मिली है। 97 भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सत्यव्रत कादियान और यूपी के गौरव बालियान, नर सिंह यादव को हार मिली। दिल्ली में हुए चयन ट्रायल का आयोजन भी हो गया है।
आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री जीं 🙏🏽 🇮🇳 https://t.co/cWarXjfI2c
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) May 18, 2022
इस साल राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 18 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाला है। पिछली बार साल 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उस दौरान भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 5 गोल्ड मेडल जीते थे। भारत को तीन रजत और चार कांस्य भी हासिल हुए थे।
शानदार खिलाड़ी हैं बजरंग
इससे पहले 57 भार वर्ग में रवि कुमार ने अमन को 10-0 से मात दी थी, लेकिन 65 भार वर्ग में बजरंग को विशाल से कड़ी टक्कर मिलने के कारण। वह 2-1 से जीते थे। उस दौरान हार के बाद विशाल ने स्टेडियम की दीवार पर घूंसा मार दिया, जिससे दीवार तक में छेद हो गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS