Video: बिल्ली की फुटबॉल स्किल देखकर हैरान हुए लोग, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर जानवरों के अनोखे वीडियो अक्सर वायरल होते हैं, कभी उनकी मासूमियत तो कभी उनकी चालाकी भरे वीडियो को खूब देखा जाता है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो दिखाई देते हैं, जिसमे जानवर कोई खेल रहे होते हैं और उन्हें ऐसा करते देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक बिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में बिल्ली अपनी फुटबॉल स्किल दिखा रही है और ऐसा करते देख लोग उसकी खूब वाहवाही कर रहे हैं।
वीडियो एक घर का है, जिसमे एक लड़का एक छोटी गेंद को गोल पोस्ट में डालने का प्रयास कर रहा है। लेकिन वहां मौजूद बिल्ली हर बार लड़के के प्रयास को विफल करती हुई गेंद को रोक देती है। बिल्ली बिलकुल सटीक छलांग लगाकर गेंद को रोक रही है।
Chelsea need to sign this cat to replace kepa😂
— iamellot (@aellelot) August 1, 2020
Arsenal and Chelsea#FACupFinal pic.twitter.com/729hxQFrOe
गाय का फुटबॉल खेलते वीडियो भी हुआ था वायरल
कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, उसमे गाय कुछ लड़कों के साथ फुटबॉल खेलती हुई नजर आ रही थी। वीडियो में गाय गेंद के पीछे दौड़ लगाकर गेंद को छीनने का प्रयास कर रही थी, और गेंद पकड़कर किसी पास नहीं आने दे रही थी। हालांकि उस वक्त गाय किसी भी शख्स को नुक्सान पहुंचाने का प्रयास बिल्कुल नहीं कर रही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS