Commonwealth Games 2022: Ravi Dahiya ने की बर्मिंघम खेलों की शुरुआत, यहां होगा आयोजन

खेल। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) रजत पदक (Silver Medalist) विजेता पहलवान रवि दहिया (Ravi Dahiya) ने बुधवार को राजधानी में सांकेतिक दौड़ के साथ बर्मिंघम खेलों (Birmingham Games) के लिए क्वींस बैटन रिले के भारतीय चरण की शुरुआत कर दी है। क्वींस बैटन सोमवार को यहां आई थी। बता दें कि, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे (Indira Gandhi Airport) पर आईओए (IOA) के संयुक्त सचिव और क्वींस मशाल रिले समिति के अध्यक्ष राकेश गुप्ता (Rakesh Gupta) ने इसकी अगुवाई की है। गौरतलब है कि, मशाल 16 जनवरी को सिंगापुर (Singapore) के लिए रवाना होगी।
बोले नरिंदर बत्रा...
मैं क्वीन्स बैटन रिले शुरू करके बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में योगदान देने के लिए अविश्वसनीय रूप से सम्मानित महसूस कर रहा हूं! इस प्रतिष्ठित आयोजन में शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं। C'mon India, let's make this count 🙌🇮🇳 #jaihind #2022 #commonwealthgames pic.twitter.com/3nS9ugDCpM
— Ravi Kumar Dahiya (@ravidahiya60) January 13, 2022
भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) यानी आईओए (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने जारी बयान ने कहा, बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की क्वीन्स मशाल 10 जनवरी 2022 को दिल्ली (Delhi) पहुंची और बांग्लादेश ओलंपिक संघ (Bangladesh Olympic Association) के महानिदेशक हामिद इसे बांग्लादेश लेकर आए थे। इसी बीच रवि दहिया (Ravi Dahiya) ने आगे कहा है कि, बैटन रिले का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मेरी तैयारियां बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ गई हैं। मैं बर्मिंघम खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करते के लिए बहुत ही बेताब हूं।"
14 जनवरी होगी शुरुआत
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से 8 अगस्त के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है। क्वींस बैटन रिले में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता समेत अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर भारत में ब्रिटिश एलेक्स एलिस भी उपस्थित थे। क्वींस बैटन रिले अब 14 जनवरी को बेंगलुरु और 15 जनवरी को भुवनेश्वर में आयोजित होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS