CWG 2022 India: पहली बार लॉन बॉल खेल में भारत ने रचा इतिहास, बेटियों ने जीता गोल्ड मेडल

बर्मिंघम (Birmingham) में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में भारत (India) का शानदार प्रदर्शन जारी है। इसी बीच मंगलवार को भारत ने लॉन बॉल गेम (Lawn Bowl Game) में पहली बार इतिहास रच दिया। यहां भारतयी महिला टीन ने लॉन बॉल में गोल्ड मेडल ( India Won CWG Gold Medal) भारत की झोली में डाल दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री मारी थी और उसके बाद सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया।
Women's Fours Team - Lovely Choubey, Pinki , Nayanmoni Saikia & Rupa Rani Tirkey has fetched the nation its first ever #LawnBowls medal defeating South Africa in #CommonwealthGames2022 @ddsportschannel @ianuragthakur#Cheer4India pic.twitter.com/c9V4mHSlih
— Prasar Bharati News Services & Digital Platform (@PBNS_India) August 2, 2022
सीडब्ल्यूजी के दौरान भारतीय महिला फोर्स टीम में शामिल लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सेकिया और रूपा रानी टिर्की ने शानदार खेल खेला। भारत ने लॉन बॉल में पहली बार कोई गोल्ड मेडल जीता है। अब तक भारत ने 4 गोल्ड मेडल कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते हैं। इससे पहले 3 गोल्ड भारत ने वेटलिफ्टिंग में हासिल किए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 10 मेडल मिले हैं। भारत को अब तक 10 पदक मिल चुके हैं। इसमें भारत ने चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शूली, लॉन बॉल्स में महिला फोर्स ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी ने तीन 3 रजत पदक जीते हैं। जबकि गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS