वीजा ना मिलने की वजह से इन 6 भारतीय खिलाड़ियों का टूटा सपना, फ्रांस में पैरा शूटिंग कप में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

फ्रांस में चल रहे पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्डकप (France Para shooting World Cup) में हिस्सा लेने जा रहे 6 भारतीय खिलाड़ियों (Indian Players) का सपना टूट गया है। दरअसल भारतीय दल के इन 6 सदस्यों को फ्रांस से वीजा नहीं मिल पाया है जिस कारण से वो वर्ल्डकप में हिस्सा नहीं पे पाए। इनमें पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले दो मेडलिस्ट भी शामिल हैं।
वहीं टोक्यो (Tokyo Olympics)में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर इतिहास रचने वाली अवनि लेखरा (Avani Lekhara) का नाम भी इस दल में शामिल है। इसकी जानकारी खुद अवनी ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस दौरान उन्होंने लिखा कि उन्हें और उनकी टीम को वीजा नहीं मिल पाया है, 7 जून को उनका एक अहम मैच है लेकिन वो नहीं पहुंच पा रही हैं।
दरअसल जानकारी के मुताबिक, वीजा नहीं मिलने वाले खिलाड़ियों में सिंघाराज, राहुल झाखड़, दीपेंद्र सिंह, सुभाष राणा (राष्ट्रीय कोच), विवेक सैनी (असिस्टेंट कोच) शामिल हैं। वहीं फ्रेंच एम्बेसी ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि वीजा की अर्जियां काफी ज्यादा थीं, हम अप्रैल से अब तक सभी को मंजूर कर रहे हैं लेकिन ये 6 वीजा मंजूर नहीं हो पाएंगे।
I am sad, not able to go to France since the visa of my escort Ms. Shweta Jewaria & my coach Mr.Rakesh Manpat have not been released. It's an important match for me on 7th June.Can anyone help? @DrSJaishankar @ianuragthakur @KirenRijiju @Media_SAI @ParalympicIndia @FranceinIndia https://t.co/bPcz8O5EPC
— Avani Lekhara अवनी लेखरा PLY (@AvaniLekhara) June 4, 2022
भारत सरकार का दखल भी रहा फेल
साथ ही इस पूरे मामले पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी की SIA ने कहा है कि, ये काफी दुखद है। फ्रांस जा रहे भारतीय पैरा शूटिंग दल का वीजा मंजूर नहीं हुआ। विदेश मंत्रालय, खेल मांत्रालय की ओर से भी काफी कोशिश की गई लेकिन इसके बाद भी चीजें सुधर नहीं पाईं।
गौरतलब है कि इस समय फ्रांस में वर्ल्डकप चल रहा है, जो 13 जून तक खेला जाएगा। वहीं भारत की तरफ से कुल 22 सदस्यों का बड़ा दल जा रहा है ऐसे में भारतीय टीम से यहां इतिहास रचने की उम्मीद जताई जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS