Neeraj Chopra: डबल अवॉर्ड मिलने पर नीरज के परिवार ने जताई खुशी, बताया- कब कर रहे हैं शादी

खेल। देश के 73 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सम्मानित किया गया। इस सर्वोच्च सम्मान मिलने के बाद उनके गांव खंडरा में खुशी का माहौल बरकरार है। नीरज चोपड़ा को लगातार मिल रहे सर्वोच्च सम्मान से परिवार ने भी खुशी का माहौल हैं।
हरियाणा के पानीपत जिले से हैं नीरज चोपड़ा
हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले जैवलिन थ्रोअर (javelin Thrower) नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इससे पहले साल 2018 में एशियाई कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। इस साल नीरज चोपड़ा को पद्मश्री अवार्ड (Padma Shri Award) व परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।
डबल अवॉर्ड मिलने पर बोले पिता
इस दौरान नीरज को डबल अवॉर्ड मिलने पर उनके पिता सतीश ने कहा कि, यह पूरे परिवार के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि देश व सरकार ने नीरज को इस सम्मान के लायक समझा। नीरज को पदम श्री अवार्ड मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है। इसी बीच नीरज के चाचा सुरेंद्र ने कहा कि, नीरज चोपड़ा जैसा बेटा देश के हर घर में पैदा होना चाहिए। चाचा ने आगे कहा कि आज जिस प्रकार से नीरज और परिवार का जीवन बदल रहा है, उससे हमें बड़ा ही सुकून मिल रहा है। जो हमारे दिल की इच्छा थी वह पूरी होती जा रही हैं।
अमेरिका में हैं नीरज चोपड़ा
उन्होंने आगे बताया कि नीरज चोपड़ा अमेरिका में अगले खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। परिवार से शादी के सवाल पूछने पर परिवार ने कहा कि साल 2024 के बाद ही नीरज चोपड़ा की शादी करने की उम्मीद है। इसी बीच दादा ने कहा कि नीरज चोपड़ा को इतना अधिक मान सम्मान मिला, उसके लिए देशवासियों को तहे दिल से धन्यवाद।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS