रोहित शर्मा के फेवरेट है रॉजर फेडरर, आज मना रहे हैं 39वां जन्मदिन

रोहित शर्मा के फेवरेट है रॉजर फेडरर, आज मना रहे हैं 39वां जन्मदिन
X
Roger Federer Birthday : रॉजर फेडरर दुनिया में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी में शामिल है, उन्होंने सभी ग्रैंड स्लैम मिलाकर कुल 20 खिताब जीते हैं। रॉजर फेडरर ने सर्वाधिक 8 बार विंबलडन का सिंगल खिताब जीता है, वहीं 6 बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता है।

दुनिया के महान खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है तो उसमे टेनिस जगत के रॉजर फेडरर (roger federer) का हमेशा नाम लिया जाता है। स्विट्ज़रलैंड के मशहूर टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर का आज 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया भर से लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। रॉजर फेडरर को टेनिस ही नहीं बल्कि क्रिकेट का भी शौक है, और उनके चाहने वालों में क्रिकेटर्स भी शामिल है। रॉजर फेडरर के चाहने वालों की लिस्ट में भारतीय ओपनर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) का नाम भी शामिल है।

रोहित शर्मा के पसंदीदा है रॉजर फेडरर

रोहित शर्मा से जब पूछा गया था कि क्रिकेट को छोड़कर अन्य स्पोर्ट्स पर्सन में उनका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है, तो इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने कहा था कि रॉजर फेडरर उनको बहुत पसंद है। रोहित शर्मा कई बार टेनिस मैच देखने के लिए भी जाते हैं।

Also Read - भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 4 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, पहले आए थे नेगेटिव

रॉजर फेडरर करियर

रॉजर फेडरर दुनिया में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी में शामिल है, उन्होंने सभी ग्रैंड स्लैम मिलाकर कुल 20 खिताब जीते हैं। रॉजर फेडरर ने सर्वाधिक 8 बार विंबलडन का सिंगल खिताब जीता है, वहीं 6 बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता है।

Tags

Next Story