कप्तान के बाद स्ट्राइकर मनदीप सिंह की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

भारतीय हॉकी टीम (indian hockey team) के कई खिलाड़ियों की रिपोर्ट कोरोनावायरस से संक्रमित आई है, इसमें भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (manpreet singh) भी शामिल है। अब खबर है कि भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह (mandeep singh hockey) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है, उनके साथ 6 अन्य प्लेयर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्ट्राइकर मनदीप सिंह एसिंप्टोमेटिक है, एसिंप्टोमेटिक मतलब उनमे कोरोना से जुड़े लक्षण नहीं है। लेकिन एतिहातन मनदीप सिंह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। खबर के अनुसार गोलकीपर कृष्ण पाठक की भी कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले कप्तान मनप्रीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
Also Read - Lionel Messi के मेजिकल गोल को देखकर, भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने भी जोड़े हाथ!
आपको बता दें कि बैंगलोर स्थित साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सेण्टर में भारतीय हॉकी टीम का अभ्यास शिविर लगने वाला है, जिससे पहले सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच की जा रही है। भारतीय हॉकी टीम ने आगामी ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया है, और इसी के लिए टीम तैयारियों में जुटी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS