चक दे इंडिया: हॉकी के सेमीफाइनल में भारत, जीत के Hero बने पीआर श्रीजेश

चक दे इंडिया: हॉकी के सेमीफाइनल में भारत, जीत के Hero बने पीआर श्रीजेश
X
टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 4 दशक के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया ने रविवार को ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेले गए क्वार्टर फाइनल में 3-1 से मात दी।

हॉकी में टीम इंडिया ने इतिहास रचा दिया है। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 4 दशक के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया ने रविवार को ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेले गए क्वार्टर फाइनल में 3-1 से मात दी और सेमीफाइनल में जगह बना ली।

भारत 41 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को कांस्य पदक जीता। आज खेल की दुनिया में भारत के लिए शानदार दिन है। सेमीफाइनल में टीम के पहुंचने में भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश हीरो रहे। जिन्होंने 4 डिफेंस किए। जबकि दिलप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में, गुरजंत सिंह ने 16वें मिनट में और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल दागे। अब भारत मंगलवार को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम के साथ खेलेगा।




जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले साल 1980 के ओलंपिक में सेमीफाइनल खेला था। इसी के साथ गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था। 1980 के बाद आज 2021 में भारत सेमीफाइनल में पहुंचा है। उम्मीद है कि भारतीय टीम उम्दा प्रदर्शन कर मेडल जीत जाए।

भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैच में गुरजंत और दिलप्रीत सिंह ने एक-एक गोल कर भारत को हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त तक पहुंचाया। जबकि तीसरे क्वार्टर तक टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल खेला। अंतिम दौर में हार्दिक सिंह ने गोल दागकर भारत को 3-1 से जीत दिलाई।

Tags

Next Story