Indian Wells: नडाल का विजयी अभियान रुका, फाइनल मुकाबले में फ्रिट्ज ने हराया

खेल। ग्रैंडस्लैम (Grand Slam) जीतने वाले राफेल नडाल (Rafael Nadal) का अब विजयी रथ रुक गया है। इंडियन वेल्स (Indian Wells) के खिताबी मुकाबले में उन्हें मात मिली है। लगातार 20 मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाले नडाल साल 2022 में यह अपना पहला मैच हारे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपेन (Australian Open) में अपने खेल की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। इसके बाद से उन्होंने लगातार सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। हालांकि, इतना सब होने के बाद अब उन्हें हार मिली है। टेलर फ्रिट्ज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-6, 6-7 के अंतर से हराया। इसके साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट का खिताब भी जीत लिया है।
इंडियन वेल्स के खिताबी मुकाबले में नडाल की शुरुआत बड़ी हुई और पहले ही सेट में उनको 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस खराब प्रदर्शन के बाद नडाल को मुकाबले में वापसी करने की जरूत थी लेकिन वह नहीं कर पाए और अंत में उन्हें 6-3 से हार झेलनी पड़ी।
फ्रिट्ज सपना हुआ पूरा
साल 2001 के बाद पहली बार किसी अमेरिकी खिलाड़ी ने इंडियन वेल्स का फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की है। फ्रिट्ज से पहले आंद्रे अगासी के नाम था ये रिकॉर्ड। साल 2012 में भी फ्रिट्ज इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन उन्हें इस दौरान हार का सामना करना पड़ा था। अब 10 साल बाद उनका यह सपना पूरा हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS