World Race Walking: भारतीय महिलाओं ने किया कमाल, वर्ल्ड पैदल चाल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

World Race Walking: भारतीय महिलाओं ने किया कमाल, वर्ल्ड पैदल चाल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
X
भारत (India) की भावना जाट, रवीना समेत मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप (World Race Walking) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाते हुए इतिहास रच डाला है।

खेल। भारत (India) की भावना जाट, रवीना समेत मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप (World Race Walking) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाते हुए इतिहास रच डाला है। मस्कट में हुए इस चैंपियनशिप में टीम इंडिया (Team India) ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में भारत को पहला कांस्य पदक हासिल करवाया है। जबकि इस चैंपियनशिप में चीन ने स्वर्ण और यूनान ने रजत पदक हासिल किया है।

भारत का शानदार प्रदर्शन

इस दौरान रवीना ने एक घंटे समेत 40 मिनट और 22 सेकंड का वक्त निकाला और 14वें नंबर पर काबिज रहीं। टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा रही भावना ने 1:43:08 के समय के साथ 21वें नंबर जबकि मुनीता ने 26वां स्थान दर्ज किया। इसके बाद एक देश के सभी प्रतियोगियों के खेल प्रदर्शन को जोड़कर पदक तय किए गए। चैंपियनशिप के 61 वर्ष के खेल इतिहास में शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह भारतीय महिला टीम का पहला पदक है। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने साल 2012 में कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया था।

पुरुष वर्ग में भारत के अमित खत्री अंतिम किलोमीटर तक आगे थे लेकिन चौथा रेड कार्ड मिलने से अंडर 20 पुरुषों के दस किलोमीटर वर्ग से अयोग्य करार दे दिए गए थे। वह अंतिम लाइन तक अगर पहले पहुंच जाते तो भी स्वर्ण हासिल नहीं कर पाते। क्योंकि तीसरे रेड कार्ड के बाद उन्हें 60 मिनट की पेनल्टी प्राप्त हुई थी। वह हालांकि चौथा रेड कार्ड ना मिलने पर वह शीर्ष दस में होते। इस दौरान चीन के वांग होंगरेन ने स्वर्ण, इटली के डिएगो जी ने रजत और चीन के जेंग यू ने कांस्य पदक हासिल किया।

Tags

Next Story