Junior Hockey World Cup: हार के साथ भारत की शुरुआत, पहले मुकाबले में फ्रांस ने 4-5 से दी मात

खेल। भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के उप कप्तान संजय की हैट्रिक के बाद भी जूनियर हॉकी विश्व कप (Junior Hockey World Cup) के पहले ही मुकाबले में फ्रांस के हाथों भारत को 4-5 से हार का सामना करना पड़ा। खेल के शुरुआत से ही भारतीय हॉकी टीम पर फ्रांस की टीम ने दबाव बना लिया था।
ऐसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन
भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी संजय की ओर से मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला संजय ने 15वें, 57वें, 58वें मिनट और उत्तम सिंह ने 10वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किए। संजय ने अपने तीनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए थे। दुनिया की 26वें नंबर की फ्रांस टीम ने पहले ही मिनट में टीम के लिए अपना गोल करते हुए भारतीय टीम को चौंका दिया था। इस मुकाबले के दौरान फ्रांस टीम के कप्तान क्लेमेंट की ओर से अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला उन्होंने अपनी टीम के लिए भारतीय टीम का सामना करते हुए पहले ही मिनट में भारतीय रक्षापंक्ति की लापरवाही का फायदा उठाते हुए गोल कर चौंका दिया। वही फ्रांस के पहले गोल के बाद मार्क ने टीम के लिए 7वें मिनट में दूसरा गोल कर भारतीय टीम पर और भी ज्यादा दबाव बनाना शुरू किया। हालांकि, 10वें मिनट में उत्तम सिंह के गोल कर मुकाबले में वापसी करवाई लेकिन पांच मिनट बाद संजय ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 कर दिया।
जूनियर हॉकी विश्व कप में आज खेले जाने वाले मुकाबले
अर्जेंटीना vs मिस्र सुबह 9:30 बजे से
नीदरलैंड vs कोरिया : सुबह 12:00 बजे से
स्पेन vs अमेरिका : दोपहर 2:30 बजे से
फ्रांस vs पोलैंड : शाम 5:00 बजे से
कनाडा vs भारत : शाम 7:30 बजे से
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS