Khelo India Games: 200 मीटर दौड़ में प्रिया ने मारी बाजी, जीता गोल्ड मेडल

खेल। युवा प्रिया मोहन (Priya Mohan) ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) में इतिहास रच दिया है। इस दौरान उन्होंने 400 मीटर दौड़ का खिताब अपने नाम करने के ठीक एक दिन बाद 200 मीटर दौड़ में अनुभवी दुती चंद को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है।
एशियाई खेलों साल 2018 में रजत पदक जीतने वाली दुती दौड़ के पहले 100 मीटर में सबसे आगे दिखीं लेकिन 19 साल की प्रिया ने इसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल कर 23.90 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल कर डाला। दुती ने 24.02 सेकंड के समय के साथ रजत पदक। जबकि रांची विश्वविद्यालय की फ्लोरेंस बारला ने 24.13 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता है।
प्रिया स्वर्ण पदक जीतने के बाद इस बात से नाखुश नजर आई कि बारिश ने कारण उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की योजना पर पानी फेर दिया। इस दौरान मेजबान जैन विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली मोहन ने कहा, मैंने इसके लिए सच में कड़ी मेहनत की थी और लय में भी थी। मौसम खराब होने की वजह से में और भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS