Khelo India: खेलमंत्री अनुराग ने किया पहली महिला हॉकी लीग का शुभारंभ, रखी 30 लाख रुपये की इनाम राशि

खेल। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (Khelo India Women's Hockey League) का शुभारंभ बुधवार को कर दिया है। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (Major Dhyan Chand Stadium) में खेले जाने वाली इस महिला हॉकी लीग में 14 टीमें हिस्सा लेंगी।
अनुराग ने की पहली लीग का शुभारंभ
खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग के लिए 30 लाख रुपये की इनामी राशि भी रखी गई है। लीग का पहला राउंड 21 दिसंबर तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 42 मुकाबले खेले जाएंगे। इस लीग का दूसरा और तीसरा राउंड अगले साल खेला जाएगा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि सभी खिलाड़ी साल जी जान लगाकर शानदार खेल प्रदर्शन करने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें अगले स्तर पर पहुंचने के लिए इस तरह की लीग और स्पर्धाओं की बहुत जरूरत होती है।
उन्होंने कहा कि हॉकी ही नहीं बल्कि दूसरे खेलों में भी इस तरह की लीग जरूर खेली जानी चाहिए ताकि खिलाड़ियों का चीते स्तर पर सीखने के बात बड़े खेल को ओर बढ़ सके।
इन टीमों का रहा शानदार प्रदर्शन
लीग के पहले मुकाबले में इंडिया जूनियर शानदार खेल प्रदर्शन दिखाते हुए साई बी को 6-0 से करारी मात दी है। भारतीय जूनियर टीम दिग्गज खिलाड़ी दीपिका ने अपनी टीम के लिए शानदार 4 गोल दागे। खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर ने अच्छा खेल दिखाते हुए मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 15-0 मात दी। उड़ीसा नेवल टाटा हाई परफॉरमेंस सेंटर भुवनेश्वर ने राजा कर्ण हॉकी अकादमी करनाल को 1-0 से हराया। साई ए ने ओडिशा स्पोर्ट्स हॉस्टल को 7-1 से दी मात।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS