खेलो इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग का उद्घाटन, युवा महिला खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

खेल। दिल्ली (Delhi) के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम (Major Dhyan Chand National Stadium) में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने 'खेलो इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग' (Khelo India U-21 Women's Hockey League) का उद्घाटन किया। वहीं इस दौरान केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।
The #KheloIndia Women's Hockey League (U21) is Officially Open!
— SAI Media (@Media_SAI) December 15, 2021
Hon. Sports Minister Shri @ianuragthakur and Hon. MoS Shri @NisithPramanik with eminent dignitaries inaugurated the Games at @SAI_DhyanChand today, 15th Dec
Check out📷stills from the #OpeningCeremony Ceremony pic.twitter.com/1I3TLcIApo
इस लीग का आयोजन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। जिसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी, और 42 मुकाबले खेले जाएंगे। इस खेल का मकसद देश में महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देना है। जो कि देश में खेल संस्कृति कायम हो सकेगी।
इसके साथ ही इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर बड़े आयोजनों में भाग लेने से पहले देश भर में लीग की स्थापना की जाती है, तो इससे एथलीटों को साल भर खेलने में मदद मिलती है। वहीं उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ हॉकी इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने युवा महिला खिलाड़ियों को ये मौका दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा हॉकी इंडिया के सहयोग से आयोजित, 14-टीम लीग का पहला चरण ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, भुवनेश्वर और राजा करण हॉकी अकादमी, करनाल के बीच मैच के साथ शुरू होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS