केशव दत्त ने दुनिया को कहा अलविदा, आजाद भारत का पहला Olympic Gold जीतने वाली टीम के थे सदस्य

केशव दत्त ने दुनिया को कहा अलविदा, आजाद भारत का पहला Olympic Gold जीतने वाली टीम के थे सदस्य
X
आजाद भारत का ओलंपिक गोल्ड (Olympic Gold) जीतने वाली टीम के सदस्य रहे केशव दत्त (Keshav Datt) का निधन हो गया। 95 साल की उम्र में उन्होंने अपने कोलकाता आवास पर आखिरी सांस ली।

खेल। आजाद भारत का ओलंपिक गोल्ड (Olympic Gold) जीतने वाली टीम के सदस्य रहे केशव दत्त (Keshav Datt) का निधन हो गया। 95 साल की उम्र में उन्होंने अपने कोलकाता आवास पर देर रात साढ़े बारह बजे आखिरी सांस ली। केशव दत्त 1948 में लंदन खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा थे जहां भारत ने आजादी के बाद पहली बार हॉकी (Hockey) में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

वर्मताम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा कि, 'केशव दत्त के निधन के बारे में सुनकर हम सब को दुख हुआ है। वह 1948 और 1952 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीमों के एकमात्र जीवित सदस्य थे जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि एक युग का अंत हो गया है।'

साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब स्वतंत्र भारत के लिए ओलंपिक में उनकी उपलब्धियों की कहानी सुनते हुए बड़े हुए हैं और उन्होंने देश में हॉकी खिलाड़ियों की पीढियों को प्रेरित किया है। निंगोमबम आग कहा, 'हॉकी इंडिया उनके निधन पर शोक जताता है और महासंघ की ओर से मैं उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं।'

वहीं केशव दत्त के निधन पर पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया है। बता दें कि ममता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हॉकी जगत ने आज एक वास्तविक महान खिलाड़ी को खोया है, मैं उनके निधन से दुखी हूं। वह 1948 और 1952 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीमों का हिस्सा थे। भारत और बंगाल के चैंपियन। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएं।'

गौरतलब है कि केशव दत्त ने 1951-1953 और 1957-1958 में मोहन बागान की हॉकी टीम की कप्तानी की। वहीं उनकी उपस्थिति वाली टीम ने 10 साल में हॉकी लीग का खिताब 6 बार और बेटन कप तीन पर अपने नाम किया। जिसके बाद उन्हें 2019 में मोहन बागान रत्न से नवाजा गया और यह सम्मान पाने वाले केशव पहले गैर फुटबॉलर थे।

Tags

Next Story