कोरोना के नए वेरिएंट 'Omicron' का असर खेलों पर पड़ा, ये बड़ा टूर्नामेंट किया गया स्थगित

खेल। कोरोना के नए वेरिएंट omicron का साया बड़ी तेजी से पूरी दुनिया पर पड़ने लगा है। वहीं सबसे ज्यादा असर इसका खेलों पर पड़ा है। इसी क्रम में जूनियर महिला हॉकी विश्व कप (Junior Women's Hockey World Cup) खेलों पर भी पड़ा है। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने महिला हॉकी विश्व कप को स्थगित करने का फैसला किया है। इस जूनियर महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन 5 से 16 दिसंबर तक साउथ अफ्रीका होना था।
एफआईएच (FIH), दक्षिण अफ्रीकी हॉकी संघ और नॉर्थ-वेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ पोटचेफ्सट्रूम की एक बैठक के बाद फैसला लिया गया कि वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को कोविड-19 के चलते अभी शुरू नहीं किया जाएगा। बता दें कि साउथ अफ्रीका में ही कोविड-19 वायरस के नए वेरिएंट का पता चलते ही चिंताएं पैदा हो गई जिसका असर आगामी खेलों पर देखने को मिला है।
साउथ अफ्रीका की यात्रा पर बैन
सीईओ थियरी (Thierry Weil) ने अपने बयान में कहा, इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी की सुरक्षा हमारा पहला धर्म है। इस महामारी के चलते टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले देशों ने दक्षिण अफ्रीका आने वाले खिलाड़ियों और लोगो के लिए यात्रा प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का पिछला सीजन साल 2016 में चिली में आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को 4-2 से मात देकर टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमाया था। इस साल खेले गए टोक्यो ओलंपिक में मिजोरम के छोटे से गांव से निकली लालरेम्सियामी ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थी और इस हॉकी विश्व कप में 18 सदस्यीयों वाली भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा लालरेम्सियामी दिया था।
नए वेरिएंट पर WHO का बयान
कोविड-19 का नया वेरिएंट B.1.1.529 Omicron पहली बार 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका में मिला था। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका आए इस नए वेरिएंट के आने के बाद मामलों में भारी वृद्धि देखी गई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह वेरिएंट बहुत ही खतरनाक हो सकता है, जिससे हम सभी के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS