Paralympics Tokyo 2020: पैरालंपिक में छाए भारतीय खिलाड़ी, जैवलिन थ्रो में देवेंद्र-सुंदर ने जीते पदक

Paralympics Tokyo 2020: पैरालंपिक में छाए भारतीय खिलाड़ी, जैवलिन थ्रो में देवेंद्र-सुंदर ने जीते पदक
X
अब जैवलिन थ्रो में भारत के देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में दो और मेडल डाल दिए हैं।

खेल। टोक्यो पैरालंपिक (Paralympics Tokyo 2020) में सोमवार की शुरुआत भारत के लिए बेहद शानदार रही। अवनि लेखरा (Avani Lekhara) के शूटिंग में गोल्ड जीतने के बाद अब जैवलिन थ्रो में भारत के देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) और सुंदर सिंह गुर्जर (Sundar Singh Gurjar) ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में दो और मेडल डाल दिए हैं। दरअसल देवेंद्र झाझरिया ने रजत तो सुंदर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अबतक कुल 7 पदक हासिल किए हैं।

वहीं श्रीलंका के HERATH MUDIYANSELAGE ने इस मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 67.79 मीटर का थ्रो किया। तो भारत के देवेंद्र ने 64.35 मीटर और सुंदर सिंह ने 64.01 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं देवेंद्र ने इससे पहले 2016 रियो ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। साथ ही उनके नाम देश की ओर से पैरालंपिक में दो बार गोल्ड जीतने का कारनामा दर्ज है।

मौजूदा खेलों के महाकुंभ में भारत के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में 249.6 का स्कोर बनाया और पहला स्थान हासिल किया। वहीं अवनि से पहले डिस्कस थ्रो में भारत के ही योगेश कथुनिया ने देश को सिल्वर पदक दिलाया।

इसके साथ ही सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.01 मीटर भाला फेंक कर इस सत्र का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 2015 में एक दुर्घटना में अपना बायां हाथ गंवाने वाले सुंदर ने 2017 और 2019 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड पदक जीता था। हालांकि की भारत के अन्य एथलीट अजीत सिंह ने 56.15 मीटर भाला फेंक कर नौ खिलाड़ियों में से 8वें नंबर पर रहे।

Tags

Next Story