Paralympics Tokyo 2020: मनीष नरवाल का फुटबॉलर से शूटर तक का सफर?, जज्बे से दिव्यांगता को हराया और बन गए Golden Boy

खेल। टोक्यो पैरालंपिक (Paralympics Tokyo 2020) में भारतीय पैरा-एथलीट्स एक के बाद एक कारनामा कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार को शूटिंग में भारतीय शूटरों ने कमाल कर दिखाया है। वहीं P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 में भारतीय शूटर मनीष नरवाल (Manish Narwal) ने गोल्ड मेडल (Gold Medal) अपने नाम किया है। मनीष ने फाइनल में 218.2 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दिलचस्प बात ये रही कि इस इवेंट में दूसरा स्थान हासिल करने वाला एथलीट भी भारतीय है।
दिव्यांगता को नहीं बनने दी कमजोरी
दरअसल मनीष शूटर नहीं एक फुटबॉलर बनना चाहते थे। उनका सपना एक फुटबॉलर बनने का था। लेकिन पिता और दोस्तों की सलाह ने उनका ध्यान फुटबॉल से हटाकर शूटिंग की तरफ मोड़ा। इस बीच कई मुश्किलें आईं, सबसे बड़ी चुनौती उनके रास्ते में थी दिव्यांगता की चुनौती। जिसे उन्होंने अपनी मेहनत, जज्बे और मजबूत इरादों से हरा दिया।
अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा गया
मनीष नरवाल ने 2016 में शूटिंग शुरु की, और हरियाणा के फरीदाबाद में शूटिंग करनी शुरु की। इसके बाद क्या था, उनका ये सफर यूं ही चलता रहा। मनीष ने कई नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं जीती। 2020 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
मनीष को कई उपलब्धियां मिली
मनीष हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं, लेकिन उनके पिता दिलबाग सिंह काफी समय पहले सोनीपत से फरीदाबाद आकर बस गए थे। 2018 में उन्होंने जकार्ता में एशियाई खेलों में 10 मीटर और 50 मीटर इवेंट में एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके बाद सिडनी में 2019 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते। साथ ही 2021 पैराशूटिंग विश्व कप में 10 मीटर में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 229.1 पॉइंट हासिल किए। इसके साथ ही मनीष की इस कामयाबी के बाद उनके पैतृक गांव साहूपुरा गांव में ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाई जा रही है।
#WATCH हरियाणा: टोक्यो पैरालंपिक में मनीष नरवाल ने शूटिंग के P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 में स्वर्ण पदक जीता, जिसके बाद मनीष नरवाल के पैतृक गांव में (साहूपुरा गांव) उसके पिता ने नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। #TokyoParalympics pic.twitter.com/YKQ45bO8bF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2021
पीएम ने दी बधाई
Glory from the Tokyo #Paralympics continues. Great accomplishment by the young and stupendously talented Manish Narwal. His winning the Gold Medal is a special moment for Indian sports. Congratulations to him. Best wishes for the coming times. #Praise4Para. pic.twitter.com/gGHUXnetWA
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2021
वहीं मनीष नरवाल की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा कि टोक्यो पैरालंपिक में जीत जारी है, युवा और शानदार प्रतिभावन मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक अहम पल है। उन्हें बधाई साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
स्वर्ण पदक के लिए मैं अपने परिवार, कोच और देश के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिनकी वजह से मैंने आज ये पदक जीता है: टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल #TokyoParalympics pic.twitter.com/WxXFbWw83M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2021
वहीं मनीष ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा है कि स्वर्ण पद के लिए मैं अपने परिवार, कोच और देशवासियों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिनके कारण से मैंने आज ये पदक जीता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS