Paralympics Tokyo 2020: भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल, जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने जीता पीला तमगा

खेल। 30 अगस्त 2021 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज हो गया है। इस दिन टोक्यो से भारत को एक के बाद एक खुशखबरी मिली। एक बार फिर टोक्यो पैरालंपिक (Paralympics Tokyo 2020) में भारत का झंडा लहराया है। और देश के लिए ये कारनामा कर दिखाया है जैवलिन थ्रोअर (Javelin thrower) सुमित अंतिल (Sumit Antil) ने। उन्होंने देश को पैरालंपिक में दूसरा गोल्ड दिलाया है। सुमित ने भाला फेंक की F64 स्पर्धा में भारत का दूसरा और एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया है।
What a start to the evening @ParaAthletics session 🤩
— Paralympic Games (@Paralympics) August 30, 2021
Sumit Antil throws a World Record on the first throw of the day, can anyone top that?#ParaAthletics #Tokyo2020 #Paralympics pic.twitter.com/cLB5qHYQ61
बता दें कि सुमित पहले एक पहलवान थे लेकिन 2015 में एक दुर्घटना ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। उनका पहलवानी में करियर बनाने का सपना तो टूट गया लेकिन खेल के रास्ते पर चलने से उनको जैवलिन में भविष्य बनाने की सूझी। जिसके बाद से ही उन्होंने भाला फेंक में निरंतर अभ्यास किया। और आज ये मुकाम हासिल किया।
हालांकि टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत का ये आठवं पदक होता लेकिन चक्का फेंक में विनोद कुमार को उनका पदक नहीं दिया गया क्योंकि पैनल ने विकार के क्लासिफिकेशन निरीक्षण में उन्हें आयोग्य बताया है। इस कारण अब भारत की झोली में कुल 7 पदक आ चुके हैं। इससे पहले सोमवार की सुबह भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया। वहीं जैवलिन थ्रो में ही देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने सिल्वर और कांस्य पदक जीता।
Our athletes continue to shine at the #Paralympics! The nation is proud of Sumit Antil's record-breaking performance in the Paralympics.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2021
Congratulations Sumit for winning the prestigious Gold medal. Wishing you all the best for the future.
सुमित के गोल्ड जीतने पर पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट करते हुए बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पैरालंपिक में हमारे एथलीट्स की चमक बरकरार है। राष्ट्र को सुमित अंतिल के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर गर्व है। सुमित को प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। भविष्य के लिए आपको बहुत शुभकामनाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS