Neeraj Chopra: इस बार अलग होगी हरियाणा की झांकी! स्पेशल 'अवतार' में दिखेंगे नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra: इस बार अलग होगी हरियाणा की झांकी! स्पेशल अवतार में दिखेंगे नीरज चोपड़ा
X
हरियाणा सरकार ने ट्वीट करके बताया कि, वह इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड में अपने देश की झांकी को खेल में राज्य के उपलब्धियों को समर्पित करने वाले हैं। इस झांकी में नीरज चोपड़ा का एक बड़ा पुतला लगाया जाएगा।

खेल। भारतीय टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के सम्मान में हरियाणा (Haryana) सरकार ने अहम फैसला किया है। हरियाणा के पानीपत में रहने वाले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया था। यह दूसरा मौका था जब भारत को किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल हुआ। बता दें कि, 100 साल बाद भारत को एथलेटिक्स में यह मेडल हासिल हुआ है। इस मिली जीत के बाद ही नीरज चोपड़ा भारत के लिए स्टार खिलाड़ी बन गए।

गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय

यूं तो हरियाणा के कई अन्य खिलाड़ियों ने भी ओलिंपिक में मेडल जीतें हैं। हालांकि, यह पहला मौका है जब किसी खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है। इसी वजह से अब हरियाणा साकार ने नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को 26 जनवरी के अवसर पर होने वाली परेड के लिए बनाए जाने वाली खास झांकी में शामिल करने का फैसला लिया है। इस बड़ी बात की पुष्टि उन्होंने ट्विटर पर साझा की है।

नीरज चोपड़ा होंगे मुख्य

हरियाणा सरकार ने ट्वीट करके बताया कि, वह इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड में अपने देश की झांकी को खेल में राज्य के उपलब्धियों को समर्पित करने वाले हैं। इस झांकी में नीरज चोपड़ा का एक बड़ा पुतला लगाया जाएगा। उन्होंने आगे ट्वीट ने लिखा, '26 जनवरी की परेड में इस बार हरियाणा की झांकी भी शामिल होने वाली है और इसमें 10 ओलंपियन इस झांकी का हिस्सा होंगे। नीरज चोपड़ा की प्रकृति इसका मुख्य आकर्षण होगी। ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुके भारत के जैवलिन थ्रोअर दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की नजरें 90 मीटर भाला फेंकने पर हैं।

Tags

Next Story