Video : इन लड़कियों का वीडियो हुआ था वायरल, रॉजर फेडरर ने दिया सरप्राइज

खेल जगत की दुनिया में रॉजर फेडरर एक बहुत बड़ा नाम है, और अधिकतर लोग उनसे मिलने की चाह रखते हैं। क्या हो जब खुद रॉजर फेडरर आपके घर आपसे मिलें पहुंचे, और आपके साथ खाना खाए बाते करें। ऐसा ही हुआ उन दो लड़कियों के साथ जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा चुका है। रॉजर फेडरर ने उन लड़कियों से मिलकर उनके साथ टेनिस खेला, वहीं कहा कि वह उनकी हरसंभव मदद भी करेंगे। फेडरर ने मुलाकात के बाद कहा कि वह उनको राफेल नडाल अकादमी में कोचिंग के लिए भी भेजेंगे, आपको बता दें कि स्पेन के स्टार टेनिस खिलाडी राफेल नडाल टेनिस अकादमी भी संचालित करते हैं।
छत पर टेनिस खेलने का वीडियो हुआ था वायरल
कोरोनावायरस की वजह से दुनिया भर में लॉकडाउन लगा हुआ था, और इसकी वजह से खेल भी बंद थे। दोनों लड़कियां दो अलग अलग छत से टेनिस खेल रही थी, और इसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया था। ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर इन लड़कियों का वीडियो 24 घंटे में मिलियम व्यूज प्राप्त कर चुका था।
इसी वीडियो को देखने के बाद रॉजर फेडरर भी इन लड़कियों के मुरीद हो गए, उन्होंने सरप्राइज विजिट देकर दोनों लड़कियों को चौंका दिया। दोनों लड़कियों ने इस लम्हे को अपने सोशल मीडिया पर भी लाइव शेयर किया।
Incredible to see... again! One of the most spectacular and unusual tennis matches we have seen in a while. 📍 Liguria, Italy 🇮🇹 @rogerfederer #TheRooftopMatch pic.twitter.com/a7FfCSkvr0
— Barilla (@Barilla) July 31, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS