Saff championship 2021: सुनील छेत्री ने इस स्टार फुटबॉलर को छोड़ा पीछे, भारत ने फाइनल में पक्की की जगह

Saff championship 2021: सुनील छेत्री ने इस स्टार फुटबॉलर को छोड़ा पीछे, भारत ने फाइनल में पक्की की जगह
X
सैफ चैंपियनशिप (SAFF championship) के मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम ने मालदीव को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

खेल। सैफ चैंपियनशिप (SAFF championship) के मुकाबले में कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) के दो गोल की मदद से भारतीय फुटबॉल टीम ने मालदीव को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ये मैच मालदीव के राष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 3-1 से हराया। मैच के दौरान दो गोल करने के साथ ही सुनील छेत्री ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

छेत्री ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड

दरअसल, भारतीय कप्तान छेत्री ने ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के सर्वाधिक इंटरनेशनल गोल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पेले ने 77 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं, जबकि छेत्री के नाम पर अब तक 79 गोल हो गए हैं। बता दें कि मालदीव के खिलाफ 62वें मिनट में गोल करते हुए छेत्री ने पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं इसके बाद छेत्री ने 71वें मिनट में एक और गोल किया और सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। सुनील क्षेत्री से आगे अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो (115) और लिओनेल मेसी (80) हैं। इसके साथ ही सुनील छेत्री सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

मुकाबले के दौरान भारत के लिए पहला गोल 33वें मिनट में मानवीर सिंह ने किया। जबकि सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ में भारत को तीन अंकों से बढ़त दिलाई। वहीं दूसरी तरफ मालदीव की तरफ से अली अशफाक ने 45वें मिनट में एकलौता गोल किया। बता दें कि 12वीं बार भारतीय टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है।

इसके साथ ही अब भारत का मुकाबला 16 अक्टूबर को नेपाल के साथ होगा। वहीं पांच टीमों की लिस्ट में भारत आठ अंक लेकर फाइनल में पहुंची है तो वहीं नेपाल सात अंक के साथ पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। बता दें कि भारत ने लीग दौर में नेपाल को 1-0 से मात दी है।

Tags

Next Story