किम शर्मा ने अपने और लिएंडर पेस के रिलेशनशिप पर लगाई मुहर, ऐसे थे लोगों के रियेक्शन

किम शर्मा ने अपने और लिएंडर पेस के रिलेशनशिप पर लगाई मुहर, ऐसे थे लोगों के रियेक्शन
X
बॉलीवुड अदाकारा किम शर्मा और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के अफेयर की चर्चा पिछले कुछ महीनों से जोरों पर थीं। अब इन चर्चाओं के बीच किम शर्मा ने खुद लिएंडर पेस संग अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है।

खेल। बॉलीवुड अदाकारा किम शर्मा (Kim sharma) और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस (Leander Paes) के अफेयर की चर्चा पिछले कुछ महीनों से जोरों पर थीं। दोनों को एक साथ कई जगह पर स्पॉट किया गया, साथ ही दोनों गोवा (Goa) में वेकेशन मनाते भी दिखे थे। इसके बाद दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन अब इन चर्चाओं के बीच किम शर्मा ने खुद लिएंडर पेस संग अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है।

इस दौरान किम ने लिएंडर के साथ एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की, लेकिन उन्होंने कैप्शन में कुछ लिखने के बजाय लड़का और लड़की के बीच प्यार को दर्शाते हुए सिंबल का इस्तेमाल किया है। जिसके बाद दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस ने भी दोनों की जोड़ी को देखकर कॉम्पीमेंट दिए।

दरअसल कुछ दिनों पहले किम और लिएंडर अपने दोस्तों के साथ गोवा में वेकेशन मनाते नजर आए थे। उस समय दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों के बाद ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरु हुईं थी। बता दें कि किम पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकीं हैं। वहीं एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ भी उनका नाम जोड़ा जा चुका है। खबरें आई थीं कि 2019 के दौरान किम और हर्षवर्धन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, हर्षवर्धन की तरफ से इस पर कोई जानकारी नहीं आई थी।

Tags

Next Story