माना पटेल Tokyo Olympic के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी

खेल। शुक्रवार को बैकस्ट्रोक स्विमर (Backstroke swimmer) माना पटेल (Maana Patel) टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली महिला और श्रीहरि नटराज (Srihari Nataraj) और साजन प्रकाश (Sajan Prakash) के बाद तीसरी भारतीय तैराक बन गईं हैं। स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने खुद इसकी पुष्टी की है। दरअसल माना को 'यूनिवर्सलिटी' कोटे के तहत ओलंपिक में एंट्री मिली है। साथ ही उनको 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता के लिए सिलेक्ट किया गया है।
क्या होता है 'यूनिवर्सेलिटी' कोटा?
दरअसल, 'यूनिवर्सेलिटी' कोटा एक देश के एक पुरुष और एक महिला प्रतियोगी को ओलंपिक में प्रतिभाग करने की अनुमति देता है। लेकिन इसके साथ शर्त ये रहती है कि उस लिंग से देश में किसी और तैराक ने क्वालीफाई नहीं किया हो या फिर फिना (FINA) की तरफ से उसे आमंत्रित ना किया गया हो।
Backstroke swimmer Maana Patel has become the 1st female and 3rd Indian swimmer to qualify for #Tokyo2020. I congratulate Maana, who qualified through Universality Quota. Well done!! pic.twitter.com/LBHup0F7RK
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 2, 2021
वहीं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और साथ ही माना को बधाई भी दी है। इस दौरान रिजिजू ने लिखा बैकस्ट्रोक तैराक माना पटेल टोक्यो के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला और तीसरी भारतीय तैराक बन गईं हैं। इसके साथ ही मैं माना को बधाई देता हूं, जिन्होंने यूनिवर्सलिटी कोटा के तहत क्वालिफाई किया है। वहीं इससे पहले साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई और श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक में क्वालिफाई करके ए मार्क हासिल कर चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS