Olympics Indian Medalist: 'पदकवीरों' का जोरदार स्वागत, अशोका होटल में खिलाड़ियों का होगा सम्मान समारोह

खेल। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत का नाम ऊंचा करके सभी पदकवीर और अन्य खिलाड़ी वतन लौट आएं हैं। जिसके बाद उनका दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर खूब जोर शोर से स्वागत हुआ। वहीं इन सब में देश के लिए एकलौता गोल्ड लाने वाले गोल्डन बॉय (Golden Boy) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) भी दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान भाजपा (BJP) सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
#WATCH | #Olympics Gold medalist, javelin thrower #NeerajChopra received by a huge crowd of people at Delhi Airport. pic.twitter.com/PEhVCoNt60
— ANI (@ANI) August 9, 2021
#TokyoOlympics में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा जापान से दिल्ली पहुंचे। इस दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नीरज का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2021
(फोटो सोर्स: तेजस्वी सूर्या के ट्विटर अकाउंट से) pic.twitter.com/aW5GGvf6HZ
इसके साथ ही कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर आए बजरंग पुनिया का भी जोरों शोरों से स्वागत किया गया।
#Tokyo2020 bronze medalist wrestler Bajrang Punia receives grand welcome at Delhi airport on his arrival from Japan
— ANI (@ANI) August 9, 2021
"It feels great to receive such kind of love and respect," Punia says pic.twitter.com/2rtgYyNzgW
वहीं देश के पदकवीरों का दिल्ली के अशोका होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अशोका होटल में सभी खिलाड़ियों का स्वागत खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी द्वारा किया जाएगा। दिल्ली हीं नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों के गांव-शहरों में भी भव्य स्वागत की तैयारी गई है। खिलाड़ियों के लिए उनके परिवार के लोगों में भी काफी उत्साह है। जिससे उन्होंने उनके जीत के बाद स्वदेश लौटने की खुशी में कई तरह के आयोजन किए हैं।
टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
वहीं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है, भारत ने 7 मेडल जीते हैं। ओलंपिक के शुरुआत में ही मीराबाई चानू ने भारत को वेटलिफ्टिंग में पहला सिल्वर दिलवाया था। वहीं 2008 के बाद पहली बार भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चौपड़ा ने इतिहास रच दिया है। इसी कारण खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जा रहा है।
- नीरज चोपड़ा- गोल्ड मेडल (भालाफेंक)
- मीराबाई चानू- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग)
- रवि दहिया- सिल्वर मेडल (रेसलिंग)
- बजरंग पुनिया- ब्रॉन्ज मेडल (रेसलिंग)
- पीवी सिंधू- ब्रॉन्ज मेडल (बैडमिंटन)
- लवलीना बोरगोहेन- ब्रॉन्ज (बॉक्सिंग)
- भारत पुरुष हॉकी टीम- ब्रॉन्ज मेडल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS