भारतीय महिला हॉकी के कोच Sjoerd Marijne ने कहा- हमने कई लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

खेल। भारतीय महिला हॉकी टीम (India wome's Hockey team) के मुख्य कोच शोर्ड मारिजने (Sjoerd Marijne) ने कहा कि भले ही टीम शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olypics) में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में हार गई हो लेकिन महिला हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम को भारतीय टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 3-4 से हार गई थी, इस हार के साथ
वहीं महिला टीम के कोच Sjoerd Marijne ने कहा, " हमनें भले पदक नहीं जीता, लेकिन हमने पदक से ज्यादा भी बड़ी चीज जीती है। हमने देश को गर्व महसूस कराया है साथ ही कई लड़कियों को प्रोत्साहित किया है। सबके सहयोग के लिए शुक्रिया।"
We did not win a medal, but I think we have won something bigger. We have made Indians proud again and we inspired millions of girls that dreams CAN come true as long as you work hard for it and believe it! Thanks for all the support! 🇮🇳
— Sjoerd Marijne (@SjoerdMarijne) August 6, 2021
दरअसल शुक्रवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत को ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से मात दे दी। भारत की तरफ से 2 गोल गुरजीत ने किए जबकि 1 गोल वंदना कटारिया ने किए। पहले क्वार्टर तक तो दोनों टीमों ने गजब का खेल दिखाया, लेकिन कोई भी गोल दागने में सफल नहीं हो पाया। वहीं दूसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन की टीम अलग रणनीती से मैदान में उतरी और आक्रामकता से खेल की शुरुआत करते हुए 5 मिनट में ही पहला गोल कर दिया। अब भारत पर दबाव बन गया क्योंकि स्कोर 1-0 हो गया था, जवाबी हमले में भारत ने दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से पहले 10 मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन गोल करने से चूक गईं। दूसरे क्वार्टर के खत्म होते होते ग्रेट ब्रिटेन ने एक और गोल दागकर भारतीय टीम पर ज्यादा दबाव बना दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS