Tokyo Olympics: सेमीफाइनल में रवि दहिया की धमाकेदार जीत, फाइनल में जीतेंगे गोल्ड! भारत के खाते में 4 पदक

खेल। बुधवार को टोक्यो (Tokyo) के मकुहारी मेस्से हॉल- ए (Makuhari Messe Event Hall-A), मैट बी में भारतीय पहलवान (Indian wrestler) रवि दहिया (Ravi Kumar Dahiya) ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान (Kazakhstan) के सनायेव नूरिस्लाम (Nurislam Sanayev) को सेमीफाइनल में मात दी है। इसके साथ ही ओलंपिक में भारत का चौथा पदक पक्का हो चुका है। वहीं रवि इस साल पदक जीतने वाले पहले पुरुष भारतीय खिलाड़ी हैं। सुशील कुमार (Sushil Kumar) के बाद कुश्ती में देश के लिए सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीतने वाले दहिया दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
#TeamIndia | #Tokyo2020 | #Wrestling
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 4, 2021
Men's Freestyle 57kg Semifinal Results
Medal incoming!! #RaviKumarDahiya makes an amazing comeback from 2-9 down to storm into the Gold medal Final. #WayToGo champ👏🙌 #RukengeNahi #EkIndiaTeamIndia #Cheer4India https://t.co/ZhdISkj7aw pic.twitter.com/vkB7ZYYWPc
दरअसल पहले पीरियड में रवि कजाकिस्तान के पहलवान पर 2-1 से बढ़त बनाने में सफल रहे जबकि दूसरे पीरियड में सनायेव ने जोरदार वापसी करते हुए दहिया पर बढ़त बनाई। जिसके कारण दूसरा पीरियड कजाखस्तान के पहलवान के नाम रहा। लेकिन आखिर में दहिया ने वापसी करते हुए सनायेव को पटखनी दी और अपना रजत पदक पक्का कर लिया।
वहीं इससे पहले चौथी वरीयता प्राप्त रवि ने मैट ए में बुल्गारिया के जॉर्जी वैलेंटिनोव वांगेलोव को अपनी पूरी ताकत के साथ 14-4 से हरा दिया था।
अबतक ओलंपिक कुश्ती में भारत के पदक
1. सुशील कुमार- कांस्य पदक, बीजिंग ओलंपिक (2008) रजत पदक, लंदन ओलंपिक (2012)
2. योगेश्वर दत्त- कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक (2012) (रेपचेज)
3. साक्षी मलिक- कांस्य पदक, रियो ओलंपिक (2016)
4. रवि दहिया- टोक्यो ओलंपिक (2020)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS