टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता रवि दहिया ने खेल मंत्री को लिखा पत्र, मांगा ये अवॉर्ड

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता रवि दहिया ने खेल मंत्री को लिखा पत्र, मांगा ये अवॉर्ड
X
टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखा पत्र।

खेल। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले (Wrestler Ravi Dahiya) पहलवान रवि दहिया ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखते हुए कहा की मुझे भी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाए। रवि ने अपने पत्र में लिखा की " मुझे ऐसा लगता है मैंने ओलंपिक में रजत पदक जीतकर अर्जुन अवाॅर्ड को खो दिया है। " अर्जुन अवाॅर्ड ना मिलने पर रवि दहिया ने अपने पत्र में ये तक लिख डाला। अगर ऐसा ही रहा तो भविष्य में अर्जुन अवाॅर्ड हासिल किए बिना कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक पदक नहीं जीतेगा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को गुहार लगाते हुए उन्होंने कहा की जिस अवाॅर्ड के वह हकदार हैं। वह उन्हें पहले दिया जाए। अगर उन्हें अर्जुन के साथ खेल रत्न दिया जाता है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

अवाॅर्ड के लिए 13 सितंबर को लगाई थी गुहार


हालांकि, रवि दहिया ने ओलंपिक पदक जीतने से पहले ही अर्जुन अवाॅर्ड के लिए आवेदन कर दिया था। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद 13 सितंबर को रवि दहिया ने खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी कि उन्हें पहले अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाए, लेकिन रवि दहिया को पता है कि उन्हें इस अवाॅर्ड से नजरअंदाज कर दिया गया। तो वहीं रवि दहिया ने अपने पत्र में ये भी लिखा की अर्जुन अवॉर्ड जीतना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है। रियो ओलंपिक में पदक विजेता साक्षी मलिक का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया, साक्षी मलिक को अर्जुन अवार्ड इस वजह से नहीं मिला क्यों कि उन्हें खेल रत्न से पहले ही सम्मानित किया जा चुका था। इस बार भी अवाॅर्ड कमेटी में इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चा हुई थी, और चर्चा होने के बाद निर्णय निकल कर आया की खिलाड़ियों को खेल रत्न ही दिया जाएगा।

Tags

Next Story