Tokyo Olympics अबतक टोक्यो नहीं पहुंची हैं विनेश फोगाट?, गोल्ड मेडल की हैं दावेदार

Tokyo Olympics अबतक टोक्यो नहीं पहुंची हैं विनेश फोगाट?, गोल्ड मेडल की हैं दावेदार
X
विनेश के यूरोपीय संघ के वीजा की अवधि एक दिन पहले ही खत्म हो गई थी जिस कारण वह मंगलवार को फ्रैंकफर्ट से टोक्यो के लिए अपनी उड़ान नहीं ले पाईं।

खेल। ओलंपिक (Olympics) में 53 किग्रा महिला फ्री स्टाइल वर्ग (Freestyle category) में स्वर्ण पदक (Gold medal) की दावेदार मानी जा रही भारत की विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) अभी तक टोक्यो (Tokyo) नहीं पहुंची हैं। दरअसल विनेश के यूरोपीय संघ (European Union) के वीजा की अवधि एक दिन पहले ही खत्म हो गई थी जिस कारण वह मंगलवार को फ्रैंकफर्ट (Frankfurt) से टोक्यो के लिए अपनी उड़ान नहीं ले पाईं। वहीं ओलंपिक खेलों से पहले हंगरी (Hungry) में वह अपने कोच वॉलर अकोस (waller akos) के साथ प्रशिक्षण ले रहीं हैं।

बता दें कि विनेश को मंगलवार रात टोक्यो के लिए पहुंचना था, लेकिन जापान की राजधानी के लिए कनेक्टिंग विमान में चढ़ने से पहले ही उन्हें फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि वह बुधवार को टोक्यो पहुंचेंगी।

सूत्र ने कहा, "यह एक भूल थी और जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया था, उनका वीजा 90 दिनं के लिए मान्य था लेकिन बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर पता चला कि वह 91 दिनों के लिए यूरोपिय संघ में थीं।"

सूत्र ने कहा, "भारतीय खेल प्राधिकरण के इस मामले को उठाने के बाद फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास मामले को सुलझाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंच गया। जिसके बाद इस मामले को सुलझा लिया गया। बुधवार को विनेश टोक्यो में होंगी।" साथ ही उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच भी करवाई गई है क्योंकि उनके आगमन में एक दिन की देरी है। इस बारे में स्थानीय आयोजन समिति को सूचित किया गया है, इसके बाद टोक्यो हवाई अड्डे पर कोविड-19 जांच की जाएगी।

Tags

Next Story