US Gymnastics टीम के डॉक्टर ने किया 500 से ज्यादा महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण, दिया जाएगा इतने का मुआवजा

खेल। अमेरिकी जिम्नास्टिक्स टीम (US Gymnastics Team ) के पूर्व डॉक्टर लैरी नासार 500 से ज्यादा खिलाड़ियों के यौन शोषण का दोषी पाया गया था। कई दिनों तक चली यूएसए जिमनास्टिक्स और पीड़ितों के बीच चली लंबी लड़ाई खत्म हो गई है। वहीं इसके बाद अब इस मामले में पीड़ितों को 380 मिलियन डॉलर यानी की करीब 3000 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। दरअसल पीड़ितों ने 425 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।
टोक्यो ओलंपिक के दौरान चर्चा में आया ये मामला अबतक के सबसे बड़े बाल उत्पीड़न मामलों में से एक था। इसके साथ ही ये समझौता यौन शोषण के मामले में सबसे बड़ा समझौता है। इस समझौते की राशि से 500 से ज्यादा महिला खिलाड़ियों को मुआवजा दिया जाएगा। इनमें 4 बार की ओलंपिक चैंपियन सिमोन बाइल्स के अलावा मैकायला मारोनी और एली रईसमैन जैसी ओलंपिक खिलाड़ी हैं। इन सब के बाद समझौता वार्ता में शामिल अधिवक्ता राशेल डेनहोलैंडर ने कहा कि कोई भी राशि कभी भी उस नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती जो इन महिलाओं ने महसूस की है। साथ ही राशेल ने कहा कि इस मामले में बातचीत खत्म होनी चाहिए, क्योंकि इन महिलाओं को मदद की बेहद जरुरत है।
Statement from USAG President and CEO Li Li Leung. pic.twitter.com/K2CEHJjQ3s
— USA Gymnastics (@USAGym) December 13, 2021
बता दें कि राशेल ने आगे बताया कि लैरी नासार ने जिन महिलाओं को अपना शिकार बनाया वह महिलाएं चिंता, अवसाद, पौस्ट ट्रॉमैटिक तनाव समेत कई मानसिक बीमारियों से जूझ रही हैं। यहां तक तो कई महिलाओं ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसे खुद आरोपी नासार ने स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में दबा दिया। वहीं इस समझौते पर जज रॉबिन एल मोबर्ली ने मंजूरी दी। इसके बाद यूएसए जिम्नास्टिक और यूएसओपीसी अधिकारियों ने इसकी सराहना भी की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS