Women's Netball Competition: अंतिम लीग मैच में पंजाब ने मारी बाजी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को दी मात

खेल। पुरुषों के अलावा अब महिलाएं भी खेलों की दुनिया में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। अखिल भारतीय अंतर केंद्रीय विश्वविद्यालय महिला नेटबाल स्पर्धा में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ (Panjab University Chandigarh) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) की टीम को 29-28 से मात देकर इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। जबकि कालीकट विवि ने बेंगलुरु सिटी विवि को 40-17 से मात देकर सिल्वर मेडल पर अपना जीता। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम तीसरे नंबर पर रही।
सत प्रकाश बंसल ने बताया कि, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सरकार और प्रशासन की मदद मिली है। जल्द ही केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला और देहरा दोनों परिसरों को बनवाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए डॉ. निपुण जिंदल समेत पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा को धन्यवाद कहा। इस दौरान विवि के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रदीप कुमार, निदेशक खेल डॉ. सुमन शर्मा भी वहां उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS