WTT Contender 2022: भारत ने जीते 2 पदक, मनिका-साथियान को रजत तो शरत को मिला कांस्य

खेल। दोहा में हुए डब्ल्यूटीटी कंटेंडर 2022 (WTT Contender 2022) चैम्पियनशिप में भारत ने 2 मेडल जीते हैं। मनिका बत्रा (Manika Batra) समेत जी साथियान (G Sathiyan) की भारतीय जोड़ी को मिश्रित युगल में रजत तो अचंता शरत कमल (Achanta Sharath Kamal) ने पुरुषों के एकल में कांस्य पदक जीता है। मनिका बत्रा समेत जी साथियान की भारतीय जोड़ी को इस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के खिताबी मैच में लिन युन जू और चेंग आई चिंग की चीनी ताइपे की शीर्ष वरीय जोड़ी के हाथों 4-11, 5-11, 3-11 से हार मिली। भारत की 7वें नंबर की मिश्रित जोड़ी को चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ शुरू से ही दबाव में देखा गया। साथियान और मनिका बाएं-दाएं हाथ की जोड़ी की चुनौती के सामने ज्यादा अच्छा खेल ना दिखा सके और खिताब नहीं जीत पाए।
SATHIYAN/ MANIKA CLINCH 🥈
— SAI Media (@Media_SAI) March 24, 2022
XD pair of @sathiyantt/ @manikabatra_TT 🏓🏓 bag 🥈 medal at @WTTGlobal Contender Doha 2022 👏👏
The pair recently attained World Rank 7, highest ever achieved by an Indian mixed doubles pair 😃
Heartiest congratulations 🙂
Keep up the momentum✌ pic.twitter.com/BMNL2e4K4Z
शरत कमल को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार मिली थी। वर्ल्ड रैंकिंग में 41वें नंबर के खिलाड़ी शरत को बुधवार के दिन युआन लिसेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसलिए उन्हें कांस्य से ही संतोष करना पड़ा है। छठे गेम में फायदे की स्थिति के बावजूद शरत पुरूष एकल सेमीफाइनल में चीन के युआन लिसेन से 3-4 (5-11, 11-8, 6-11, 11-7, 11-5, 10-12, 9-11) से हार गए थे। दो साल के भीतर शरत ने यह अपना पहला पदक हासिल किया है। इस अनुभवी भारतीय खिलाड़ी ने साल 2020 में ओमान ओपन में गोल्ड मेडल जीता था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS