नोएडा में महिला दिवस पर एसीपी बनी अंशिका ने चलाए ये खास अभियान

नोएडा में महिला दिवस पर एसीपी बनी अंशिका ने चलाए ये खास अभियान
X
एक दिन के लिए एसीपी बनी अंशिका सतेंद्र ने मॉल के बाहर महिलाओं को गुलाब के फूल देकर विश किया और चेकिंग अभियान भी चलाए। अंशिका सतेंद्र एक अंतरराष्ट्रीय शूटर है और वे गोल्ड विजेता भी हैं। आंशिक सतेंद्र भविष्य में आईपीएस (IPS) बनना चाहती है।

नोएडा पुलिस ने एक दिन (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) के लिए शूटर अंशिका सतेंद्र को एसीपी बनाया। एसीपी बनकर आंशिक सतेंद्र ने नोएडा डीएलएफ मॉल का दौरा किया और वहां सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया।

एक दिन के लिए एसीपी बनी अंशिका सतेंद्र ने मॉल के बाहर महिलाओं को गुलाब के फूल देकर विश किया और चेकिंग अभियान भी चलाए। अंशिका सतेंद्र एक अंतरराष्ट्रीय शूटर है और वे गोल्ड विजेता भी हैं। आंशिक सतेंद्र भविष्य में आईपीएस (IPS) बनना चाहती है, आंशिक ने बताया कि वो आईपीएस बनने के लिए तैयारी भी कर रही है।

आंशिक नोएडा पुलिस में बनी एसीपी

महिला दिवस के मौके पर एक दिन की एसीपी बनी आंशिक सतेंद्र ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़ा दिन है। आंशिक सतेंद्र ने एसीपी बनने के बाद कई जगहों का निरिक्षण भी किया और लोगों खासतौर पर महिलाओं से वार्तालाप भी किया, इस दौरान आंशिक महिलाओं को भरोसा दिलाती भी दिखी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नोएडा पुलिस ने एक चैनल की रिपोर्टर मीनाक्षी जोशी को भी एक दिन के लिए एसीपी बनाया, मीनाक्षी जोशी ने भी एक दिन की एसीपी बनकर महिलाओं के बीच में गई और उनके साथ बातचीत की।

नोएडा के डीसीपी ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के बीच जाकर उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी, और केक काटकर महिलाओं संग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट किया।

Tags

Next Story