एयर एम्बुलेंस के सहारे कैंसर के उपचार के लिए दिल्ली आएंगे भारतीय खिलाड़ी डिंको सिंह

Dingko Singh: भारतीय पूर्व बॉक्सर डिंको सिंह को 25 अप्रैल को हवाई एम्बुलेंस (Air Ambulance During Lockdown) के माध्यम से इंफाल से दिल्ली (Imphal
To Delhi) लाया जाएगा। डिंको सिंह लीवर कैंसर से पीड़ित है और उनकी ट्रीटमेंट (Treatment For Lever Cancer) के अंतर्गत रेडिएशन (Radiation Therapy For Cancer) थेरेपी के लिए वो दिल्ली आएंगे। डिंको सिंह की निर्धारित थेरेपी नहीं हो पाई थी, क्योंकि देश भर में कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन (Lockdown Due To Coronavirus) लगा हुआ है।
BFI के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती ने बताया कि डिंको सिंह को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली लाने का फैसला लिया गया ताकि उनके उपचार जारी रह सके। भारत के खेलमंत्री किरेन रिजिजू (Sports Minister Kiren rijiju) ने भी मणिपुर सरकार (Manipur Government) से खिलाड़ी की जांच कर हर संभव मदद मुहैया कराने की बात कही थी।
सचेत ने बताया कि डिंको सिंह की सेहत स्थिर है फिर भी उन्हें रेडिएशन थेरेपी की जरुरत है। बहुत समय से दिल्ली में ही डिंको सिंह का उपचार हो रहा है, यहीं के डॉक्टर डिंको का इलाज कर रहे हैं और उनके इलाज के बारे में बेहतर जानते हैं। डिंको सिंह को उपचार के लिए दिल्ली लाना ही सर्वश्रेष्ठ है।
Also Read- मोहम्मद कैफ ने कप्तान गांगुली को कर दिया था शांत! देखिए क्या हुआ था उस दिन
अर्जुन पुरुस्कार विजेता है डिंको सिंह
डिंको सिंह भारत के पूर्व बॉक्सर खिलाड़ी है। अर्जुन पुरुस्कार विजेता डिंको सिंह ने वर्ष 1998 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जो उनकी जिंदगी का सबसे शानदार क्षण था। इससे पहले डिंको सिंह ने बैंकॉक में किंग्स कप भी जीता था। डिंको सिंह का नाम देश में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में लिया जाता है।
अनाथालय में बीता जीवन
डिंको सिंह का जन्म मणिपुर के एक गांव में हुआ, उनका परिवार बहुत ही गरीब था। डिंको सिंह को शुरुआत से ही अपने जीवन में बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा। डिंको सिंह का शुरूआती जीवन अनाथालय में बीता था। डिंको सिंह ने अपनी मेहनत से एक खास पहचान बनाई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS