Tokyo Olympic: भारतीय ओलम्पिक संघ प्रतिनिधि मंडल ने टाला टोक्यो का दौरा

Tokyo Olympic: भारतीय ओलम्पिक संघ प्रतिनिधि मंडल ने टाला टोक्यो का दौरा
X
Tokyo Olympic 2020 : टोक्यो ओलिंपिक में 74 भारतीय एथलीटों ने भाग लेना है। इस बार ओलिंपिक में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमें शामिल हो रही है, वहीं मैरी कॉम, लवलीना समेत 9 इंडियन बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है।

Tokyo Olympics 2020 : इस साल जापान की राजधानी में होने जा रहे ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक पर खतरा मंडरा रहा है। भारतीय ओलिंपिक संघ को टोक्यो ओलिंपिक के लिए जापान विजिट करना था। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के साथ कई बड़े अधिकारी भी टोक्यो विजिट में शामिल होने वाले थे, लेकिन खबर है कि कोरोना वायरस के कारण फिलहाल इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने अपनी विजिट को स्थगित कर दिया है। अधिकारी टोक्यो में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के वहां विजिट करने वाले थे।

टोक्यो ओलिंपिक में 74 भारतीय एथलीटों ने भाग लेना है। इस बार ओलिंपिक में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमें शामिल हो रही है, वहीं मैरी कॉम, लवलीना समेत 9 इंडियन बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। टोक्यो 2020 ओलिंपिक इस साल 24 जुलाई से शुरू होने है, लेकिन कोरोना वायरस ऑउटब्रेक होने के बाद अब इस पर खतरा मंडराने लगा है।

इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक की गवर्नर Yuriko Koike ने कहा था कि ओलिंपिक को कैंसिल करना अकल्पनीय है। गवर्नर Yuriko Koike ने माना था कि कोरोना वायरस का ओलिंपिक खेलों में नकारात्मक असर जरूर पड़ेगा। टोक्यो ओलिंपिक इस वर्ष 24 जुलाई से खेला जाएगा, इसको लेकर जापान ने उच्च स्तर की तैयारियां भी पूरी की है।

आपको बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक के आयोजन को तय शेड्यूल के अनुसार कराने या रद्द करने का अंतिम फैसला अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (International Olympic Committee) का होगा, जिस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। ओलिंपिक समिति विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों पर कार्य करेगी और कोरोना वायरस से बचाव संबंधी सभी महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखेगी।

Tags

Next Story