भारतीय महिला हाकी टीम ने आयरलैंड को 2-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आयरलैंड को केंटोर फित्जगेराल्ड अंडर 21 अंतरराष्ट्रीय चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट में 2-1 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। लौरा फोले ने आयरलैंड को दसवें मिनट में बढत दिलाई।
इसके बाद भारत के लिये तीसरे क्वार्टर में रीत (35वां) और चौथे में शर्मिला देवी (53वां) ने गोल दागे। पहले दो क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रही भारतीय टीम ने ब्रेक के बाद मजबूत शुरूआत की।
पहला गोल 35वें मिनट में रीत ने पेनल्टी कार्नर पर दागा। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया।
सातवें मिनट के भीतर आयरलैंड को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचू देवी ने शानदार तरीके से गोल बचाया। भारत के लिये विजयी गोल 53वें मिनट में शर्मिला ने किया। भारत को अब सोमवार को स्काटलैंड से खेलना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS