क्रिस्टिआनो रोनाल्डो ये खास गुर नोवाक जोकोविच को सीखा रहे हैं, देखें वीडियो

क्रिस्टिआनो रोनाल्डो टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को ऐसी तकनीक सीखा रहे हैं, जिसमे क्रिस्टिआनो रोनाल्डो खुद लाजवाब है। दरअसल नोवाक जोकोविच ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की जिसमे क्रिस्टिआनो रोनाल्डो नोवाक को उछलने की तकनीक सीखा रहे हैं। क्रिस्टिआनो रोनाल्डो को हम एक प्रसिद्ध फुटबॉलर के रूप में जानते हैं और कई बार हमने देखा है कि क्रिस्टिआनो उम्मीद से अधिक जम्प लगाकर गोल करते हैं। इस बाद को लेकर वह बहुत मशहूर भी है। उनसे अधिक हाई जम्प शायद ही कोई और फुटबॉलर लगाता हो।
View this post on InstagramA post shared by Novak Djokovic (@djokernole) on
यही वीडियो जुवेंतस के खिलाड़ी क्रिस्टिआनो रोनाल्डो ने भी शेयर किया और लिखा - नोवाक जोकोविच को सीखा रहा हूँ कैसे छलांग लगाई जाती है। अपने दोस्त को सीखा कर और उसके साथ ट्रेनिंग करके मजा आया। इससे पहले क्रिस्टिआनो रोनाल्डो ने यू सी सांपडोरिया के खिलाफ जुवेंतस की ओर से शानदार हेडर गोल किया था जिसको हर फुटबॉल प्रेमी ने खूब सराहा था। रोनाल्डो ने करीब 8 फ़ीट ऊंची छलांग लगाकर गोल किया जिसे मेनचेस्टर के डिफेंडर देखते रह गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS