National Sports Day 2019 : पीएम मोदी बोले- देश की जनता ही इस कैंपेन को आगे बढ़ाएगी और सफलता की बुलंदी पर पहुंचाएगी

National Sports Day 2019 : पीएम मोदी बोले-  देश की जनता ही इस कैंपेन को आगे बढ़ाएगी और सफलता की बुलंदी पर पहुंचाएगी
X
National Sports Day 2019 Live Updates आज देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है और राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत 29 अगस्त 2012 (National Sports Day 29 August) में हुई। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन (Major Dhyan Chand Birthday) के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी (Major Dhyan Chand Hockey) का जादूगर कहा जाता है। पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों और खेल अकादमियों में मनाया जाता है। यह पूरे भारत में विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे मैराथन, वॉकथॉन, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, आदि का आयोजन करके मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस कई शैक्षणिक संस्थानों और खेल अकादमियों में भी मनाया जाता है। देश में खेल भावना और खेल परिदृश्य को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारे खेल और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आइये जानते हैं आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर देश दुनिया में क्या हो रहा है...

National Sports Day 2019 Live Updates इस साल (2019) हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) की 115 वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम से फिट इंडिया मूवमेट का उद्घाटन कर दिया है। बता दें कि ध्यानचंद का जन्म (Major Dhyan Chand Birthday) 29-08-1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day Of India) के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) एक शानदार हॉकी खिलाड़ी रहे। मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे। मेजर ध्यानचंद निस्संदेह इस खेल को लोकप्रिय बनाने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे। एक स्पोर्ट्समैन के रूप में अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में, उन्होंने 400 से अधिक गोल किए। 1936 के बर्लिन ओलंपिक में, मेजर ध्यानचंद ने एक खिलाड़ी के रूप में अपने कौशल की शानदार प्रस्तुति दी। ऐसा कहा जाता है कि मेजर ध्यानचंद के नाटक से एडोल्फ हिटलर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने जर्मन सेना में जर्मन नागरिकता और कर्नल पोस्ट के साथ मेजर ध्यानचंद की पेशकश की। 2002 में, दिल्ली में राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम कर दिया गया। 1956 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया और भारतीय डाक सेवा ने उनकी याद में एक डाक टिकट प्रकाशित किया। मेजर ध्यानचंद एक मेजर के रूप में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए। आइये जानते हैं आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर देश दुनिया में क्या हो रहा है...

National Sports Day 2019 Live Updates

मैं फिट तो इंडिया फिट इसी आग्रह के साथ इस अभियान के लिए मेरी सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।

फिट इंडिया मूवमेंट भले ही सरकार ने शुरु किया है, लेकिन इसका नेतृत्व आप सभी को करना है। देश की जनता ही इस कैंपेन को आगे बढ़ाएगी और सफलता की बुलंदी पर पहुंचाएगी। मैं अपने निजी अनुभवों से कह सकता हूं कि इसमें Investment Zero है, लेकिन Returns असीमित हैं।

आप किसी भी प्रोफेशन में हों, आपको अपने प्रोफेशन में Efficiency लानी है तो मेंटल और फिजिकल फिटनेस जरूरी है। चाहे बोर्डरूम हो या फिर बॉलीवुड, जो फिट है वो आसमान छूता है। Body fit है तो Mind hit है।

अपने जीवन के उद्देश्य को हासिल करने के लिए हमारे अंदर एक जुनून, एक इच्छाशक्ति और लगन का होना बहुत जरूरी है। जब एक Purpose और Passion के साथ हम काम करते हैं तो सफलता हमारे कदम चूमती हैं।

जीवन में जब हम एक लक्ष्य तय कर लेते हैं, तो उस लक्ष्य के अनुसार ही हमारा जीवन ढल जाता है। जब जीवन में फिटनेस को लेकर awareness आती है, तो धीरे-धीरे हमारी दिनचर्चा उसी तरह की होने लग जाती है। शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से हम दूर रहने लगते हैं।

घर-परिवार में सहज रूप से शारीरिक श्रम, फिटनेस, व्यायाम, रोजमर्रा के जीवन में चर्चा के विषय होने चाहिए। भारत में ही अचानक ऐसी जरूरत महसूस हो रही हो, ऐसा नहीं है। बल्कि पूरे विश्व में आज ऐसे अभियानों को जरूरत महसूस हो रही है।

Lifestyle disorders की वजह से lifestyle diseases हो रही हैं। Lifestyle disorders को हम अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव करके ठीक कर सकते हैं। ऐसी बीमारियां हैं जिन्हें अपने लाइफ स्टाइल में छोटे बदलाव करके दूर कर सकते हैं।

भारत में डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, आजकल हम सुनते हैं कि हमारे पड़ोस में 12-15 साल के बच्चे को डायबिटीज है। पहले सुनते थे कि 50-60 की उम्र के बाद हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है, लेकिन अब 35-40 साल के युवाओं को हार्ट अटैक आ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन हमारे उन नौजवान खिलाड़ियों को बधाई देने का भी है, जो लगातार विश्व के मंच पर राष्ट्रीय ध्वज की शान को नई बुलंदी दे रहे हैं। टेनिस हो, बैडमिंटन हो, एथलेटिक्स हो, बॉक्सिंग हो, कुश्ती हो या फिर अन्य खेल हों। हमारे खिलाड़ी हमारी उम्मीदों और आकांक्षाओं को नए पंख लगा रहे हैं।

कुछ लोग जोश में आकर फिटनेस की बातें भी करते हैं और फिटनेस से संबंधित गैजेट भी खरीदते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद वो गैजेट घर के कोने में रख दिए जाते हैं। लोग मोबाइल में फिटनेस ऐप तो रखते हैं, लेकिन कुछ समय बाद उस ऐप का उपयोग ही नहीं करते।

आज के समय में स्थिति क्या है? टेक्नोलॉजी ने हमारी ऐसी हालत कर दी है कि हम चलते कम हैं और अब वही टेक्नोलॉजी हमें गिनकर बताती है कि आप कितने स्टेप्स चले हैं। अभी 5 हजार स्टेप्स नहीं हुए, 2 हजार स्टेप्स नहीं हुए, अभी और चलिए।

फिटनेस हमारे जीवन के तौर तरीकों, हमारे रहन सहन का अभिन्न अंग रहा है। लेकिन समय के साथ फिटनेस को लेकर हममें एक उदासीनता आ गई है। कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति के जीवन में शारीरिक गतिविधियां सहज होती थी। तकनीक के आने से शारीरिक गतिविधि कम हो गई है।

पहले लोग 8-10 से किलोमीटर पैदल चला करते थे, साइकिल चलाते थे। लेकिन अब टेक्नॉलजी ने लोगों को ऐसा जकड़ा हुआ है कि हमें टेक्नॉलजी से पता चलता है कि हमने कितने स्टेप चले हैं। मोबाइल में लोग फिटनेस स्टेप एप डालते हैं जिससे पता लगाया जा सके कि हम कितने स्टेप चले हैं। आज के समय में लोग जरूरत से अधिक खाने के बाद डाइनिंग टेबल पर बैठकर डाइटिंग पर चर्चा करते हैं।

आज यहां जो प्रस्तुति हुई उसमें हर पल फिटनेस का कोई न कोई मेसेज था। परम्पराओं का स्मरण कराते हुए, हम अपने आप को किस प्रकार फिट रख सकते हैं, उसका बहुत सुंदर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले स्वास्थ्य से सभी काम पूरे होते थे लेकिन अब स्वार्थ से सारे काम पूरे होने लगे हैं। खेल का सीधा नाता फिटनेस से है। फिटनेस सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन की शर्त है। खिलाड़ियों के मेडल नये भारत का आत्मविश्वास हैं। इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

पीएम मोदी ने की फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत के बाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा सभी देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट के लिए खेल मंत्रालय को भी बधाई दी। संबोधन में पीएम मोदी ने स्टेडियम में मौजूद लोगों से कहा- मुझे भरोसा है कि आप सभी के अंदर का विद्यार्थी जिंदा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट का उद्घाटन कर दिया है। अब पीएम मोदी देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं।

फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम में नृत्य के द्वारा यह बताने और समझाने की कोशिश की जा रही है कि हमारी कला, संस्कृति, नृत्य और विरासत में फिटनेस है।

फिट इंडिया मूवमेंट के उद्घाटन अवसर पर आईजीआई स्टेडियम में कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंच गए हैं। यहां पर फिट इंडिया मूवमेंट का उद्घाटन करेंगे।

हिंदी कवि कुमार विश्वास ने 'राष्ट्रीय खेल दिवस' खेल-प्रेमियों को शुभकामनाएं दी हैं। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर तमाम खिलाड़ियों और खेल-प्रेमियों को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' की शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 'फिट इंडिया मूवमेंट' (Fit India Movement) लॉन्च करेंगे। पीएम मोदी ने इस बात की घोषणा मन की बात में की थी।


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर पीवी सिन्धु का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीवी सिन्धु #FitIndiaMovement से जुड़ने के लिए लगों से अपील कर रही हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति अक्सर खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे। इनमें से कुछ पुरस्कारों में द्रोणाचार्य पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार शामिल हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story