दुनिया की टॉप 10 Hottest महिला टेनिस खिलाड़ी, खेल के साथ साथ खूबसूरती के हैं दीवाने

Top 10 Hottest Female Tennis Players टेनिस (Tennis) दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध खेल है। दुनिया भर में इसके लाखों दीवाने हैं। टेनिस जगत में कुछ खूबसूरत महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल के साथ ही अपनी खूबसूरती से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। सबसे हॉट महिला टेनिस खिलाड़ियों की लिस्ट में कुछ टॉप खिलाड़ियों का नाम भी शामिल हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको टेनिस जगत की टॉप 10 हॉट महिला टेनिस खिलाड़ियों (Top 10 Hottest Female Tennis Players) के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. मारिया शारापोवा (Maria Sharapova)
रूसी सुंदरी मारिया शारापोवा टेनिस जगत की सबसे हॉट एंड सेक्सिएस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अपने खेल के साथ ही अपनी खूबसूरती को लेकर भी दुनिया भर में फेमस हैं। शारापोवा मॉडलिंग में भी हाथ आजमा चुकी है। वह सेक्सी और ग्लैमरस है, जिसकी वजह से वह सबसे हॉट महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक है। शारापोवा सबसे प्रसिद्ध महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। वह काफी समय तक दुनिया की टॉप टेनिस प्लेयर रह चुकी है।
2. एना कोर्निकोवा (Anna Kournikova)
पूर्व रुसी खिलाड़ी एना कोर्निकोवा अपने टेनिस से ज्यादा अपनी सुंदरता के लिए अधिक जानी जाती है। दर्शक उनके मैच देखने के लिए बेताब रहते हैं। एना कोर्निकोवा मॉडलिंग में भी नजर आ चुकी है। एना कोर्निकोवा Google पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली महिलाओं में से एक है। उनके जबरदस्त लुक को लाखों पुरुष फैन्स लाइक करते हैं।
3. अना इवानोविच (Ana Ivanovic)
सर्बिया की पूर्व टेनिस खिलाड़ी अना इवानोविच टेनिस जगत की सबसे हॉट खिलाड़ियों में से एक हैं। मारिया शारापोवा के बाद एक और छह फुट की टेनिस खिलाड़ी अना इवानोविच महिला टेनिस रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर रह चुकी है। वह दुनिया की सबसे हॉट महिला टेनिस खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर है। अना ने कई पत्रिकाओं की शोभा बढ़ाई है लेकिन वह खेल जगत के कई खिलाड़ियों को डेट कर चुकी है।
4. यूजीन बुचर्ड (Eugenie Bouchard)
कनाडा की प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी यूजीन बुचर्ड सबसे हॉट महिला टेनिस खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे युवा है। बुचर्ड ने पाने टेनिस करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं। 2012 विंबलडन जूनियर खिताब जीतने के बाद वह किसी भी तरह का सिंगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली कनाडा की पहली ख़िलाड़ी बन गईं। इसके अलावा वह विंबलडन 2014 के फाइनल में पहुंचने के बाद ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली कनाडा की पहली खिलाड़ी भी बनी।
5. सानिया मिर्जा (Sania Mirza)
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भारत में सेलिब्रिटी का दर्जा रखती हैं। उन्होंने अपने खेल के साथ ही अपनी खूबसूरती से भी करोड़ों भारतीयों का दिल जीता है। सानिया मिर्जा सुपर हॉट और एक बुद्धिमान टेनिस खिलाड़ी हैं। सानिया मिर्जा भारत की सबसे बड़ी टेनिस प्लेयर है। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। वह सबसे हॉट महिला टेनिस खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं।
6. एशले हार्क्लेरोड (Ashley Harkleroad)
एशले हार्क्लेरोड एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी हैं। वह पहली डब्ल्यूटीए खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रसिद्ध प्लेबॉय अमेरिकी पुरुष मैगजीन में न्यूड पोज दिया है। एशले हार्क्लेरोड के खूबसूरत लुक की वजह से लोगों को उसका टेनिस देखना काफी पसंद है। एशले हार्क्लेरोड को अमेरिका का 'अना' भी कहा जाता है। एशले हार्क्लेरोड ने 2012 में टेनिस से संन्यास ले लिया और इसके बाद कमेंटेटर के रूप में टेनिस चैनल से जुड़ गई।
7. डोमिनिका सिबुलकोवा (Dominika Cibulkova)
चेकोस्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा टेनिस में उभरता सितारा है। वह अपनी तेज और आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है। उसने 8 WTA कैरियर सिंगल खिताब जीते हैं। इसके अलावा उसने 2016 में WTA फाइनल जीता, इस जीत के बाद डोमिनिका सिबुलकोवा सेरेना विलियम्स, मारिया शारापोवा और पेट्रा क्वितोवा के बाद डेब्यू मैच में यह टूर्नामेंट जीतने वाली चौथी खिलाड़ी बनी।
8. मारिया किरिलैंको (Maria Kirilenko)
मारिया किरिलैंको रूस की खूबसूरत और हॉट टेनिस खिलाड़ियों में से एक है। वह मास्को में पैदा हुई है और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर 10 तक पहुंची है। मारिया किरिलैंको रूस की टॉप खूबसूरत टेनिस खिलाड़ियों में थोड़ा पीछे है लेकिन वह फैशन के मामले में सबसे आगे है। वह वोग जैसी कई फैशन पत्रिकाओं में नज आईं और उन्होंने स्पोर्ट इलस्ट्रेटेड के लिए भी पोज दिया। वह मीडिया में बने रहना बखूबी जानती है।
9. कैरोलिन वोज्नियाकी (Caroline Wozniacki)
कैरोलिन वोज्नियाकी एक डेनिश प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं। कैरोलिन वोज्नियाकी वर्ल्ड टेनिस में नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी है। वह 67 हफ्तों के लिए डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पहले स्थान पर रही थी। कैरोलिन वोज्नियाकी सबसे हॉट टेनिस खिलाड़ियों में से एक है। वोज्नियाकी ने 27 WTA सिंगल खिताब जीते हैं, लेकिन उन्हें अभी भी महिलाओं का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना बाकी है।
10. डेनिएला हंतुचोवा (Daniela Hantuchova)
डेनिएला हंतुचोवा स्लोवाकिया की एक रिटायर टेनिस खिलाड़ी हैं। 2002 में हंतुचोवा फाइनल में मार्टिना हिंगिस को हराकर अपना पहला WTA टूर्नामेंट जीता और साथ ही वह टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी भी बन गईं।
डेनिएला हंतुचोवा अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग नंबर पांच पर पहुंची है। कुल मिलाकर हंतुचोवा ने 6 WTA सिंगल खिताब जीते हैं। वह स्लोवाकिया की सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी हैं और साथ ही सबसे हॉट महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS