राष्ट्रपति के खिलाफ पोस्ट करना फुटबॉल प्लेयर को पड़ा महंगा, आज टैक्सी चलाने को है मजबूर

क्या कभी आपने सोचा है कि एक इंटरनेशनल खिलाड़ी जिसने अपने देश के लिए 100 से भी अधिक अंतराष्ट्रीय मैच खेले हों, उसके ये दिन आ सकते हैं कि उसे टेक्सी चलाकर अपनी जिंदगी गुजारनी पड़े। हम बात कर रहे हैं तुर्की के पूर्व स्टार स्ट्राइकर हकन सुकुर की। हकन तुर्की के लिए 1992 से लेकर 2017 के बीच 112 मैच खेल चुके हैं। तुर्की का यह फुटबॉल खिलाड़ी आज अमेरिका में अपनी रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है।
हकन को कभी ड्राइवर की नौकरी तो कभी सेल्स मेन का काम करना पड़ रहा है। लेकिन इतना बड़ा फुटबॉल खिलाड़ी आज इस हालत में क्यों है, ऐसा क्या हो गया कि इतने साल खेलकर भी यह खिलाड़ी अपने लिए धन नहीं जुटा पाया। चलिए आपको बताते हैं कि इस फुटबॉल खिलाड़ी ने ऐसा क्या कर दिया कि आज उनकी यह हालत है।
राष्ट्रपति के खिलाफ किया था पोस्ट
तुर्की के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी हकन सुकुर को यह सजा तुर्की के राष्ट्रपति के खिलाफ पोस्ट करने के लिए मिली है। फुटबॉल खिलाड़ी को इसके लिए भारी नुक्सान उठाना पड़ा। 2017 में फुटबॉल खिलाड़ी के खिलाफ गिरफ्तारी का समन जारी किया गया। उनके पिता को भी जेल भेज दिया गया। हकन की सारी सम्पति जब्त कर ली गई। फुटबॉल खिलाड़ी को गिरफ्तारी वारंट के बाद अपना देश छोड़ना पड़ा था।
अमेरिका पहुंचे फुटबॉलर के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि रिच लाइफ से नार्मल लाइफ में आना। हकन सुकुर ने यहां पहले होटल में काम किया, बाद में हकन ने टेक्सी चलाना शुरू कर दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS