बिना हारे ही US Open 2019 से बाहर हुए वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच, ये रही वजह

बिना हारे ही US Open 2019 से बाहर हुए वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच, ये रही वजह
X
US Open 2019: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को यूएस ओपन 2019 (US Open 2019) में बड़ा झटका लगा है। गतविजेता नोवाक जोकोविच अपने खिताब का रक्षा नहीं कर सके और वह रिटायर हर्ट होकर यूएस ओपन 2019 से बाहर हो गए।

US Open 2019 यूएस ओपन 2019 दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को यूएस ओपन 2019 (US Open 2019) में बड़ा झटका लगा है। गतविजेता नोवाक जोकोविच अपने खिताब का रक्षा नहीं कर सके और वह रिटायर हर्ट होकर यूएस ओपन 2019 से बाहर हो गए।

स्टेन वावरिंका के खिलाफ चौथे दौर के मुकाबले में जोकोविच को कंधे की चोट के कारण बिना मैच खेले ही यूएस ओपन से बाहर होना पड़ा। चोट के कारण नोवाक जोकोविच ने जब कोर्ट छोड़ा उस वक्त वह वावरिंका से 4-6, 5-7, 1-2 से पिछड़ रहे थे।



दूसरा सेट हारने के बाद ही नोवाक जोकोविच चोट से जूझते नजर आए हालांकि मेडिकल हेल्प के बाद वह कोर्ट में लौट आए, लेकिन जल्द ही उन्हें दर्द के कारण यूएस ओपन 2019 से बाहर होना पड़ा। चोट की वजह से नोवाक जोकोविच के इस तरह बाहर होने से स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story