Wrestlemania : The Undertaker ने एजे स्टाइल्स को जिंदा दफनाया -देखें वीडियो

Wrestlemania 36 : रेसलमेनिया 36 में आज डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपर स्टार (WWE Super Stars) द अंडर टेकर (The Undertaker In Wrestlemania) ने शानदार जीत दर्ज की। द अंडरटेकर ने एजे स्टाइल्स को हराया ही नहीं बल्कि उन्हें कब्र में दफना दिया। अंडरटेकर का यह स्टाइल लोगों को खूब भा रहा है। अंडरटेकर इस फाइट के बाद ट्विटर पर ट्रेंड (Twitter Trending In India) करने लग गए। इससे पहले अंडरटेकर ने रेसलमेनिया 36 में इवेंट में धांसू एंट्री ली, वो बाइक पहुंचे थे, वहीं एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने अंडरटेकर के स्टाइल (WWE Superstars Entrance Music) में एंट्री की।
द अंडरटेकर बनाम एजे स्टाइल्स (The Undertaker Vs AJ Styles Fight)
द अंडरटेकर ने रेसलमेनिया में जीत दर्ज की, लेकिन पूरे मैच में एजे स्टाइल्स ने भी काफी प्रभावित किया। एजे स्टाइल्स ने अंडरटेकर के लिए कड़ी चुनौती पेश की। अंत में एजे स्टाइल्स चारो खाने चित हो गए, जिसके बाद अंडरटेकर एजे स्टाइल्स को कब्र तक ले गए। एजे स्टाइल्स ने अंडरटेकर से गुहार लगाई कि उन्हें छोड़ दें।
"Why did The Undertaker bury aspiring young wrestler AJ Styles alive? Find out on the next episode of Dark Side of the Ring." #WrestleMania pic.twitter.com/NSbrZIcu1j
— GIF Skull - #WrestlingCondensed (@GIFSkull) April 5, 2020
कब्र में दफनाने से पहले अंडरटेकर ने एजे स्टाइल्स को लगाया गले
एजे स्टाइल्स उनसे छोड़ने की गुहार लगाने लगे, इसके बाद अंडरटेकर ने उन्हें गले से लगा लिया। अंडरटेकर जाने लगे लेकिन अचानक से पीछे मुड़कर एजे स्टाइल्स को बिग बूट (Big Boot WWE) दिया और स्टाइल्स सीधे कब्र में जा गिरे। अंडरटेकर ने ऊपर से मिटटी डालकर उन्हें जिंदा ही दफना दिया। अंडरटेकर ने कब्र के ऊपर बने पत्थर (Gravestone) से कपड़ा हटाया, पत्थर पर एजे स्टाइल्स का नाम पहले से लिखा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS