SA20 League: लाइव मैच में फील्डर ने पाकिस्तानी एंकर को मारी टक्कर, वीडियो में देखिये आगे क्या हुआ

SA20 League: लाइव मैच में फील्डर ने पाकिस्तानी एंकर को मारी टक्कर, वीडियो में देखिये आगे क्या हुआ
X
Pakistan Anchor Video: साउथ अफ्रीका में चल रहे SA20 लीग के दौरान मैच में यह नजारा देखने को मिला। फील्डर और पाकिस्तानी एंकर के बीच टक्कर में कौन चोटिल हुआ, इसे जानने के लिए देखिये यह वायरल वीडियो...

क्रिकेट के मैदान पर आपको कई बार अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल जाती हैं। कुछ तस्वीरें, वीडियो आपको जोर से हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वाकिया साउथ अफ्रीका में चल रहे SA20 लीग (SA20 League in South Africa) में हुआ, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केपटाउन (Sunrisers Eastern Cape and MI Cape Town) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास एक इंटरव्यू ले रही थी। तब अचानक फील्डर बाउंड्री लाइन पर उनसे टकरा गया, जिससे वे जमीन पर गिर गईं।

हड़बड़ा कर जमीन पर नीचे गिरी

13वें ओवर की आखिरी गेंद पर सनराइजर्स के बल्लेबाज मार्को जानसन (Marco Jansen) स्ट्राइक पर थे। सैम करन गेंदबाजी कर रहे थे। करन की इस गेंद पर जानसेन ने शॉट लगाया। गेंद सीधे बाउंड्री के पास गई। फील्डर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोकने की कोशिश करता है। उसी दौरान बाउंड्री लाइन पर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) इंटरव्यू ले रही थी। फील्डर सीमा रेखा पर पाकिस्तानी एंकर को हिट करता है। वह हड़बड़ा कर नीचे गिर पड़ी। क्रिकेट के मैदान में ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं। गनीमत रही कि जैनब अब्बास को ज्यादा चोट नहीं आईं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (viral on social media) हो रहा है।


कौन हैं जैनब अब्बास?

आपको बता दें कि ज़ैनब अब्बास (Zainab Abbas) खेल जगत में एक बड़ा चेहरा हैं। ज़ैनब अब्बास द्वारा कई आईसीसी के कार्यक्रमों में एंकरिंग की गई है। पाकिस्तान सुपर लीग में ज़ैनब अब्बास एंकरिंग करती हैं। इसके अलावा वह वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में चल रही SA20 T20 लीग (SA20 T20 League) में एंकरिंग कर रही हैं।

Tags

Next Story