Video : IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरन ने प्रीति जिंटा संग किया 'भांगड़ा', देखें वायरल वीडियो

Video : IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरन ने प्रीति जिंटा संग किया भांगड़ा, देखें वायरल वीडियो
X
PBKS In IPL 2023: पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा का सैम कुर्रन के साथ 'भांगड़ा' करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। आप भी देखिये आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम भांगड़ा करते कैसे दिखाई दे रहे हैं।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की नीलामी (IPL 2023 auction) के दौरान खर्च करने के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रीति जिंटा की सह मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मिनी ऑक्शन में ऐतिहासिक बोली लगाई। फ्रेंचाइजी ने सैम कुरन के रूप में आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा। नीलामी में फ्रेंचाइजी ने सैम को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा, जो आईपीएल के इतिहास में अब के सबसे महंगे खिलाड़ी है ।

प्रीति जिंटा ने किया स्वागत

सैम कुरन (Sam Curran) ने टी20 विश्व कप 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' (Player of the Tournament) से नवाजा गया था। उनकी इसी मेहनत का उन्हें फल मिला है। इस कड़ी में पीबीकेएस की मालिक (PBKS owner Preity Zinta) प्रीति जिंटा ने शुक्रवार को कुरन को पीबीकेएस से जोड़े जाने के बाद बधाई देने के लिए ट्वीट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "पीबीकेएस में सैम कुरन आपका स्वागत है। IPL2023 का इंतजार है।" बाद में सैम कुरन का बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood actress) के साथ 'भांगड़ा' करते हुए एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर फिर से छा गया।

2019 का है वीडियो


दरअसल यह वीडियो 2019 में आईपीएल का है। जब पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को (punjab defeated Delhi Capitals) एक मैच में हरा दिया था। इस मैच में सैम ने शानदार करते हुए हैट्रिक ली थी। मालूम हो इंग्लिश ऑलराउंडर पहले 2019 में मोहाली स्थित फ्रेंचाइजी के लिए खेले थे जब उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब कहा जाता था। जबकि बाद में फ्रेंचाइजी को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि टीम ने रिलीज के दौरान अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को ही रिलीज कर दिया था। इसके बाद शिखर धवन को प्रीति जिंटा की टीम (Preity Zinta's team) की कमान सौंपी गई थी।

Tags

Next Story