SMAT 2022: पृथ्वी शॉ ने बल्ले से उगली आग, लगातार सेलेक्टर्स द्वारा नजरअंदाज किये जाने पर दिया करारा जवाब

SMAT 2022: पृथ्वी शॉ ने बल्ले से उगली आग, लगातार सेलेक्टर्स द्वारा नजरअंदाज किये जाने पर दिया करारा जवाब
X
Prithvi Shaw Centuries: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने 46 गेंदों पर लगाया शतक...

Syed Mushtaq Ali Trophy: मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का बल्ला सैयद मुश्ताक अली (Syed Mushtaq Ali) में खूब आग उगल रहा है। असम के खिलाफ जारी मुकाबले में शॉ ने 46 गेंदों पर शतक ठोकते हुए 61 गेंदों पर 210 स्ट्राइक रेट के साथ 134 रनों की पारी खेली। यह टी20 फॉर्मेट में (T20 format) उनका पहला शतक भी है। इस पारी ने शाॅ ने 13 चौके और 9 छक्के लगाए। जिसकी बदौलत मुम्बई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रनों का विशाल लक्ष्य बोर्ड (board) पर लगा दिया।

46 गेंदों पर लगाया शतक

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने असम के खिलाफ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक जमाने के बाद 46 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। सिर्फ शतक पूरा करने में उन्होंने 6 छक्के और 10 चौके उड़ाए। उनका स्ट्राइक रेट (strike rate) इस पारी के दौरान हमेशा 210 से पार रहा। यशस्वी जायसवाल के (Yashasvi Jaiswal) साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शॉ ने तूफानी शतकीय साझेदारी की। शतक पूरा करने के बाद भी पृथ्वी शॉ का प्रहार असम के गेंदबाजों पर (Assam bowlers) रुका नहीं। वो लगातार बरसते रहे और मुंबई के स्कोर बोर्ड में रन जोड़ते रहे।

पृथ्वी शॉ को नहीं चुना गया

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने अपनी इस तूफानी पारी (stormy innings) के दम पर एक बार फिर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। शॉ पिछले कुछ समय से लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं, मगर इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है। शॉ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चयनकर्ताओं द्वारा लगातार नजरअंदाज (neglect) किए जाने पर निराशा भी जाहिर की थी। गौरतलब है कि टी 20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) की टीम चुनी गई। जिसमें पृथ्वी को जगह नहीं मिली। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम का सेलेक्शन हुआ, पृथ्वी शॉ का (Prithvi Shaw's) नाम वहां भी नजर नहीं आया।

Tags

Next Story