Ruturaj Gaikwad: एक ही ओवर में 7 छक्के लगाकर ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा दोहरा शतक, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ruturaj Gaikwad: एक ही ओवर में 7 छक्के लगाकर ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा दोहरा शतक, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
X
Rituraj Gaikwad Hits 7 Sixes: विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल कर दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में एक ही ओवर में 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने कमाल कर दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के दूसरे क्वार्टर फाइनल में एक ही ओवर में 7 छक्के (hitting 7 sixes) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 49वें ओवर में 7 छक्के लगाकर इतिहास रचा दिया है। उन्होंने ओवर की एक नो बॉल पर भी जोरदार छक्का जड़ा और एक ही ओवर में 7 छक्के लगाकर 43 रन (hit 43 runs) ठोक डाले हैं। इस टूर्नामेंट में 25 साल के इस खिलाड़ी के बल्ले से धुआंधार रन निकल रहे हैं।

ऋतुराज ने ताबड़तोड़ दोहरा शतक भी जड़ा

बता दें 49वां ओवर शिवा सिंह (Shiva Singh) ने फेंका और उनकी पहली चार गेंदों पर गायकवाड़ ने छक्का लगाया। इसके बाद शिवा सिंह (Shiva Singh) ने पांचवीं गेंद नो बॉल फेंकी और उसपर भी गायकवाड़ ने सिक्स लगा दिया। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर भी छक्का लगाकर गायकवाड़ ने एक ओवर में सात छक्के जड़ने का कारनामा किया। ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने एक ओवर में 43 रन के साथ ताबड़तोड़ दोहरा शतक भी जड़ा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के खिलाफ 159 गेंद पर नाबाद 220 रन बनाए। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जड़े।

पिछली 8 पारियों में उनका छठा शतक है। घरेलू क्रिकेट (domestic cricket) में इस खिलाड़ी का बल्ला जबरदस्त अंदाज में चल रहा है और फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वह टीम इंडिया की जर्सी (Team India's jersey) में गदर मचाएंगे।

शिवा सिंह एक ओवर में 43 रन लुटाए

गौरतलब है कि क्रिकेट के इतिहास (history of cricket) में आज तक एक ओवर में 6 छक्के लगने के रिकॉर्ड के बारे में सभी ने जरूर सुना होगा और ऐसा करने वालों में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और दक्षिण अफ्रिका के पूर्व बल्लेबाज हर्षल गिब्स (Herschelle Gibbs) का नाम हर किसी को याद जरूर होगा। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहला मौका है, जब किसी खिलाड़ी ने एक ओवर में 7 छक्के ठोके हैं। वहीं दूसरी ओर शिवा सिंह एक ओवर में सबसे ज्यादा 43 रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड तेज गेंदबाज जेम्स फुलर (fast bowler James Fuller) के नाम था, जिन्होंने एक ओवर में 38 रन लुटाए थे।

Tags

Next Story