Sachin Tendulkar: मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर ने मकर संक्रांति पर बनाए तिल के लड्डू, रेसिपी भी की साझा

पूरे देश में 15 जनवरी यानी आज मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का फेस्टिवल बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। नए साल का पहला त्योहार होने के कारण हर कोई उत्साहित है। तिल के लड्डू (ladoo) के लिए मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस त्योहार से पहले घरों में तिल के लड्डू बनाए जाते है और यह लड्डू सबको बांटकर शुभकामनाएं दी जाती हैं। हमारे सेलेब्रिटीज (celebrities) भी इस त्योहार को मनाने में पीछे नहीं हैं। हाल में मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर अपने हाथों से तिल के लड्डू बनाकर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी
त्योहारों को जीवन में खुशी, उत्साह और प्यार की मिठास लाते हैं। इस खुशी को सेलिब्रेट करने में आम नागरिकों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उतने ही उत्साहित हैं। ऐसा ही एक वीडियो क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर (Sachin Tendulkar Twitter) पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह खुद अपने हाथों से तिल के लड्डू बनाते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह लड्डू बनाते समय बड़े ही दिलचस्प तरीके से इसे बनाने की विधि भी बताते हैं। इस वीडियो के अंत में उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी हैं। ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है।
तिळगुळ बनवण्याचा माझा पहिला प्रयत्न! 😀#MakarSankranti pic.twitter.com/NpmebFH6pA
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 15, 2023
इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने तिल के लड्डू बनाने की विधि भी बताई है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। कई लोगों ने सचिन मकर संक्रांति की शुभकामनाएं (wishes of Makar Sankranti) दी हैं, तो कुछ ने इसकी तारीफ की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS